
जाने क्या हैं सिंगल रहने के फायदे What Are The Benefits of Being Single
स्त्री को पहले जहां चारित्रिक उच्चता के चश्मे से देखा परखा जाता था और समझा जाता था कि हमारे बचाकर रखना ही नारीत्व का सबसे बड़ा धर्म है | वही आज उसके मायने बदल चुके हैं वर्जनाएं अब टूट रही हैं | शारीरिक मिलन का युवतियां इसका पूरा आनंद ले रही हैं | अब युवतियों में बोल्डनेस भी आ रही है |
आकाश में उड़ने की जद्दोजहद नारी के मन में सृष्टि की रचना से जारी है | पुरुषों से मुकाबला कल भी था आज भी जारी है | युवतियां अब पहले से ज्यादा सशक्त, स्वावलंबी और निडर हो गई हैं और उन सभी कामों को अंजाम दे रही हैं जिन्हें कभी पुरुष ही किया करते थे |
घर की चारदीवारी से बाहर आकर वह कंपनियों में नौकरी कर रहीं हैं और देर रात घर लौटने से भी नहीं घबराती | ऐसे में युवतियां देह स्वतंत्रता, परपुरुष संबंध और फ्रीडम भी चाहती हैं | पहले स्त्री के अस्तित्व को संस्कार, शील, गुण और चारित्रिक उच्चता के चश्मे से ही देखा परखा जाता था | ताकीद यही कि जाती थी कि कौमार को बचाए रखना ही नारी की सबसे बड़ी गरिमा है |
परिवर्तन के इस दौर में न सिर्फ युवतियों के विचार बदले हैं, बल्कि उससे कई कदम आगे वे दैहिक स्वतंत्रता की बोल्ड परिभाषा को नए कलेवर में गढ़ती और बुनती नजर आ रही हैं |
युवतियों में आज है बोल्डनेस Boldness In Modern Women
आज युक्तियां ने शारीरिक सम्बन्ध को अपने बोल्ड व बिंदास अंदाज से बदल दिया है | युवतियां ना केवल सोशल फोरम में व सार्वजनिक जगहों पर शारीरिक सम्बन्ध जैसे बोल्ड issue को सरेआम उठा रही हैं, बल्कि उसके पक्ष में अपना मजबूत तर्क भी पेश कर रही हैं |
वे कैरियर ओरियंटेड होने के साथ-साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने में नहीं हिचकती हैं | इसके टैबू होने के मिथक को भी काफी पीछे छोड़ चुकी हैं | वह शारीरिक सम्बन्ध बनाने को बुराई नहीं समझती, बल्कि उसका भरपूर लुफ्त उठाना चाहती हैं |
इसे भी पढ़ें -> पत्नी को खुश रखने के 15 टिप्स Top Tips To Keep Wife Happy
सिंगल रहना पसन्द करतीं आज की युवतियां Modern Women Like Single
कुछ समय पहले तक युवतियों के अकेले रहने यह सफर करने पर सवाल उठाए जाते थे | पर जवान होती युवा पीढ़ी ने वर्षों से चली आ रही नैतिक व समाज से जुड़े सामाजिक मूल्यों की अपनी तरह की व्याख्या की है | सहशिक्षा व बौद्धिक विकास ने इसे बदलने में काफी सहायता की है |
शिक्षित स्वतंत्र कम्युनिटी के इस बोल्ड अंदाज ने आम मध्यवर्गीय सोच में भी अपनी पैठ बना ली है | निम्न वर्गों में तो पहले से ही स्वतंत्रता थी | बगावती स्वरों ने आजादी पाने की राह आसान कर दी है | युवतियों की आर्थिक स्वतंत्रता ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
सिंगल रहने वाली अधिकतर युवतियां इस शारीरिक सम्बन्ध की फ्रीडम का बेबाकी से फायदा उठाती नजर आती है | वह इसको एंजॉय करने में हिचकिचाती नहीं है | यह भी शरीर की एक आवश्यकता है |
सेफ सम्बन्ध और सेफ लाइफ तो जरूरी है Safe Relations Should Be Priority
आधी आबादी का एक बड़ा वर्ग सेफ शारीरिक सम्बन्ध को तरजीह देता है | शारीरिक सम्बन्ध अब इंटर – कोर्स का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि सुरक्षित व आनंद-दाई बन गया है | युक्तियां अलर्ट हैं, जागरूक हैं और अपनी सेहत को लेकर सजग भी हैं |
इंटर – कोर्स के दौरान वे दुनियाभर के उपाय जैसे पिल्स, कंडोमस आदि का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं | सिंगल रहने वाली युक्तियां अब शारीरिक सम्बन्ध का भी मजा ले रही हैं और फिटनेस भी बरकरार रख रही हैं |
इसे भी पढ़े -> युवतियां कैसे बने पावरफुल Mahila Sashaktikaran in Hindi – महिला सशक्तिकरण
क्या हैं सिंगल रहने के फायदे Benefits of Being Single (Fayde)
वर्जनाएं अब टूट रही हैं, पढ़ाई नौकरी या कामकाज के सिलसिले में युक्तियां अपनी जद की सीमाएं लांघ रही हैं | ऐसे में बेरोकटोक वाली एकाकी जिंदगी उन्हें ज्यादा रास आ रही है | माना कि आम भारतीय परिवारों में विवाह पूर्व शारीरिक सम्बन्ध को अभी भी वर्जित समझा जाता है और इसे चोरी छिपे ही अंजाम दिया जाता है | लेकिन यही रोक-टोक युवाओं को शारीरिक सम्बन्ध के और अधिक करीब खींच कर ला रही है | वैसे तो सिंगल रहना अपने आप में एक फ्रीडम का एहसास कराता है, पर इसके कुछ फायदे भी हैं जैसे –
- इससे बोल्डनेस का एहसास होता है;
- यह कथित वर्जनाओं को तोड़ने का चरम एहसास कराता है
सिंगल रहने के नुकसान SingleRahne Ke Nuksaan
भले ही सिंगल रहने वाली युक्तियां शारीरिक सम्बन्ध को लेकर मुखरित हो पर इसके अपने कुछ नुकसान भी हैं –
- मल्टी पार्टनर से संक्रमण के के खतरे बढ़ जाते हैं;
- चीटिंग का खतरा हमेशा बना रहता है;
- लंबे समय तक ऐसी फ़्रीडम आपको फिजिकल प्रॉब्लम भी दे सकती हैं |
माना कि सिंगल रहना आपको रियल फन दे सकता है, पर अपनी प्राइवेसी को लेकर आप सतर्क भी रहें | फ्रीडम की भी लिमिट तय करें | तभी आप इसके आनंद के चरम पर पहुंच सकती हैं और उसके बिंदास अंदाज में रंग सकती हैं | इस मामले में इंडिपेंडेंसी जहां आपको बेबाक और बोल्ड बनाती है, वही मोरल पुलिसिंग का शिकार भी बनाती है | इसलिए फन के साथ केयर का भी ख्याल रखें |