कॉफी और चाय पीने के फायदे Chai Aur Coffee Peene Ke Fayde

tea coffee chai peene ke fayde

आइये जाने कॉफी और चाय पीने के फायदे Chai Aur Coffee Peene Ke Fayde Hindi Me

सुबह सुबह उठकर कॉफी या चाय पीने का मजा ही कुछ और है | लेकिन ये केवल मजे के लिए ही नहीं हैं, बल्कि ये दोनों स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है |

हालकि कॉफ़ी पीने के कई फायदे है लेकिन चलिए सबसे पहले कॉफी पीने के कुछ फायदों (Coffee Peene Ke Fayde) के बारे में जान लेते हैं –

कॉफी पीने के फायदे Coffee Peene Ke Fayde

दमा वह मूत्रावरोध में Coffee के कई फायदे है | बिना दूध की गरम-गरम कॉफी पीने से हृदय फैलता है, श्वास नलिका साफ होती है | इससे दमा का दौरा कम होता है और खांसी में भी आराम मिल जाता है | इससे पेशाब भी खुलकर होता है और आराम मिलता है |

✔ जिनको हार्निया का रोग है उनको भी Coffee पीने से फायदे होता है | हार्निया वाले स्थान को Coffee से धोने और बार-बार Coffee पीने से हार्निया में काफी आराम मिलता है |

विष के प्रभाव को समाप्त करने में Coffee बहुत उपयोगी है | अफीम या मदीना के विष के प्रभाव को शांत करने के लिए तेज काफी पीना काफी फायदेमंद होता है | प्रभावित व्यक्ति को 1-1 घंटे में Coffee पिलायें |

चाय पीने के फायदे Tea Peene Ke Fayde

चाय पीने के कई फायदे होते है, लेकिन अधिकता नुकसानदेह भी हो सकती है | इसलिए चाय उतनी ही पिए जितनी आपको जरूरत है या किसी रोग को ठीक करने में आवश्यकता अनुसार |

✔ यदि किसी को पेशाब खुलकर नहीं हो रहा है तो उसे 2-2 घंटे में चाय पिलाये तो कुछ देर में ही पेशाब खुलकर होने लगेगा |

यदि कही पर आग से जल गए हों, तो चाय बहुत लाभकारी हो सकती है | जलने पर एक साफ सूती कपड़े को चाय के ठंडे पानी में भिगोकर तर कर लें और जले हुए स्थान पर रख दे और उसके ऊपर वैसे ही दूसरे भीगे तर किए हुए कपड़े का टुकड़ा लपेट दें | उसके बाद उसे सदैव चाय के ठंडे काढ़े से तर करते रहे | दूसरे कपड़े के नीचे वाले कपड़े को हटाए नहीं | जब नयी त्वचा आ जाए तब उसे काट दें | बहुत ज्यादा जलने से होने वाला बड़ा घाव भी शीघ्र भर जाएगा और दाग भी नहीं पड़ेगा | घाव भर जाने पर कुछ दिनों तक जैतून का तेल लगाते रहे |

अतिनिद्रा को ठीक करने में – यदि किसी को नींद अधिक आती हो, तो इसको ठीक करने में चाय फायदेमंद है | ऐसी स्थिति में रोगी को दिन में चार से पांच बार तेज चाय पिलाए | इससे उसकी नींद कम हो जाएगी

कफ व वायु रोग नाशक – चाय, कफ और वायु रोगनाशक होती है | लेकिन अधिक चाय के पीने से शरीर दुर्बल, वीर्य पतला और कई प्रकार के रक्त विकार उत्पन्न हो जाते है | अतः दवा के रूप में कम ही चाय पीनी चाहिए |

जुखाम होने पर चाय से फायदा – यदि नाक से पानी सा टपक रहा हो, आंखें लाल हो गई हो और ठंड के कारण छेकें आ रही हों तो चाय के पीने से काफी आराम मिलता है | यदि जुखाम में कफ गाढ़ा, या पीला बदबूदार हो तो चाय नहीं पीनी चाहिए |

इस तरह अब आप जान गए होंगे कि चाय और कॉफ़ी पीने के क्या फायदे हैं | लेकिन कोई भी चीज अधिक मात्रा में लेने से नुकसान भी होते है | इसलिए इनको एक सीमा में पिए और इनके गुणों का फायदा उठायें |

हमने यहां पर जाना –

  • Coffee Peene Ke Fayde,
  • Benefits Of Coffee In Hindi Language,
  • Black Coffee Benefits For Weight Loss In Hindi,
  • Green Tea Peene Ke Fayde