गोल्फ खेलने की जानकारी हिंदी में Golf Playing Information and Rules In Hindi

गोल्फ खेलने की जानकारी और नियम हिंदी में Golf Playing Information and Rules In Hindi

इसका निश्चित इतिहास ज्ञात नहीं है| कुछ इतिहासकार बताते है कि यह खेल लगभग 17वी शताब्दी में इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में खेला जाता था| इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ी| सन् 1920 में यह अमेरिका में लोकप्रिय हुआ| बॉबी जोंस नमक एक अमेरीकन खिलाड़ी ने कई नए प्रकार के शॉट्स का आविष्कार किया|

कुछ इतिहासकारो के अनुसार यह खेल 19वी शताब्दी में चीन में खेला जाता था| यंहा इस खेल को पेगानिका के नाम से जाना जाता था| अन्य इतिहासकारो के अनुसार गोल्फ 16वी शताब्दी में बर्फ पर खेला जाने वाला खेल था और इसे कोल्फ के नाम से जाना जाता था| भारत में यह खेल अंग्रेज़ो के साथ आया|

गोल्फ का मैदान Golf Ka Maidan Kaisa Ho

गोल्फ खेलने का मैदान काफी लंबा-चौडा और समस्त मैदान हरी-हरी घास से भरा होता है| यह मैदान गोल्फ कोर्स कहलाता है| इसमे जगह-जगह कई गड्ढे बने होते है, जिनके अलग-अलग अंक होते है| खिलाड़ी को इन गड्ढों में गेंद डालकर अंक प्राप्त करने होते है| गेंद को लकड़ी या धातु कि बनी एक छड़ी से हिट किया जाता है, जिसे क्लब कहा जाता है|

इसे भी पढ़े → सांप और सीढ़ी खेल Snake and Ladder Game Rules Hindi Me

यह छड़ी नीचे से कुछ कोणों पर मुड़ी रहती है| इन कोणों के आधार पर ही इन क्लब को विशेष-विशेष नाम दिए गए है| क्लब निम्नलिखित प्रकार व आकार के होते है-

लकड़ी के बने क्लब Clubs Made of Wood

        क्लब           कोण          नाम
        नंबर-1           120  ड्राइवर (लंबाई 109 से.मी )
        नंबर-2           140   ब्रासी     “
        नंबर-3           160   स्पून     “
        नंबर-4           200   फोर वूड     “
        नंबर-5           240   फाइव वूड     “

धातु से बने क्लब Club Made of Metal

         नंबर-2            190
         नंबर-3           230
         नंबर-4           270
         नंबर-5           310
         नंबर-6           350
         नंबर-7           390

 

            नंबर-8            430
            नंबर-9           470
           पिचिंग तेज           520
           सैंड आयरन           580

गोल्फ  की जानकारी Other Information About Golf

   गेंद प्रत्येक खिलाड़ी को चार-चार गेंद दी जाती है| इन गेंदों को बार-बार हिट करके गड्ढों में डाला जाता है| ऐसा करने से अंक अर्जित किए जाते है|
गोल्फ कोर्ट यह एक प्रकार कि ट्राली होती है, जिस पर गोल्फ खेलने का संपूर्ण सामान रखा जाता है, क्योंकि गोल्फ का मैदान काफी लंबा-चौडा होता है| अंतः सामान को मैदान के प्रत्येक हिस्से में ले जाने के लिए इस वाहन का प्रयोग करना पड़ता है|
सहायक गोल्फ कोर्ट सहायको द्वारा खींची जाती है| दो सहायक इस काम के लिए लगाए जाते है| इन्हे खिलाड़ियो के साथ-साथ ही चलना पड़ता है|
रेफरी इस खेल का परिणाम घोषित करने के लिए केवल एक रेफरी होता है| यह अपना निर्णय दोनों सहायको कि सहायता से करता है|
फाउल यदि किसी खिलाड़ी द्वारा गेंद हिट किए जाने पर गेंद गुम हो जाती है, तो उस खिलाड़ी के अर्जित अंक समाप्त मान लिए जाते है| पुनः नई गेंद लेकर उस खिलाड़ी को अपने अंक आरंभ से बनाने पड़ते है|