जिमनास्टिक खेल के नियम हिंदी में Rules Of Gymnastics Game In Hindi

जिमनास्टिक खेल के नियम हिंदी में  Gymnastics Khel Ke Niyam Hindi Me – Gymnastic Game Information and Rules in Hindi

जिमनास्टिक खेलो की जननी कहा जाता है| इस खेल के अभ्यास द्वारा खिलाड़ी के शरीर में लचक, तंदुरुस्ती, फुर्ती और क्षमता बढ़ती है| ओलंपिक खेलो में सर्वाधिक आकर्षण जिमनास्टिक प्रतियोगीताओ का ही होता है| इस प्रतियोगिता में कला और कौशल, प्रतिभा और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलता है|

जिमनास्टिक के विकास का प्रारम्भ प्राचीन यूनान में हुआ| जिमनास्टिक दो शब्दो से मिलकर बना है- जिमना अर्थात कला और टिका, अर्थात नग्न, इसका पूरा अर्थ हुआ, नग्न होकर कला दिखाना| प्राचीन यूनान में यह खेल केवल पुरुष वर्ग के लिए था, लेकिन आज के युग में महिलाए इसमे पुरुषो से अधिक बढ़- चढ़कर भाग ले रही है| महिलाओ का शरीर पुरुषो की तुलना मे अधिक लचकदार होता है, अतः इस खेल के लीले महिलाए ज्यादा उपयुक्त है|

पुरुषो के लिए खेल की पांच अवस्थाएं है- Purushon Ke Liye Khel Ki Paanch Avastha Hai- 

 1. फ्लोर एक्सरसाइज
 2. वाल्ट पामैल हॉर्स
 3. पैरलल बार
 4. होरीजेंटलबार और
 5. रिंग|

महिलाओं के लिए चार अवस्थाएं निश्चित की गई है- Mahilaon Ke Liye Chaar Avasthaen Nishchit Ke Gaee Hai –

 1. बीम संतुलन,
 2. फ्लोर एक्सरसाइज
 3. वाल्टिंग हॉर्स,
 4. असमान बार|

ऐसी मान्यता है कि आधुनिक जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं में किए जाने वाले अधिकतर व्यायामों की खोज जर्मनी के मिस्टर जॉन द्वारा की गई थी| इसलिए प्रारम्भ में इस खेल पर जर्मन का पूर्ण वर्चस्व रहा है| 1986 में एंथेस में हुए पहले ओलंपिक खेलो में जिमनास्टिक में जर्मनी को सबसे अधिक सफलता मिली थी| इसके बाद यूरोपीय प्रभुत्व का सिलसिला शुरू हो गया था|

इसे भी जाने -> कबड्डी खेल के नियम हिंदी में Kabaddi Game Rules In Hindi Language

रिकॉर्ड के तौर पर कहा जा सकता है, कि केवल 1904 में सेंटलुई में हुए ओलंपिक खेलो में मेजबान अमेरिका को टीम का खिताब मिला, वरना यूरोपीय देश ही इसमे विजयी रहे, विशेषकर इटली| 1936 में बर्लिन खेलो में मेजबान जर्मनी को पुरुष और महिला दोनों वर्गो के खिताब मिले| 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक से सोवियत संघ ने ओलंपिक खेलो में प्रवेश करते ही जिमनास्टिक में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी| रोम ओलंपिक में एशिया से जापान के रूप मे यूरोप को प्रबल चुनौती आई| जापान चार ओलंपिक खेलो में पुरश टीम स्पर्द्धा का विजेता बना|

जिमनास्टिक खेल के  उपकरण Gymnastics Game Equipment

जिमनास्टिक में विभिन्न उपकरणों का प्रयोग कर खिलाड़ी को अपने संतुलन, दक्षता और तकनीक का परिचय देना होता है| भारतीय जिमनास्टिक फेडरेशन के अनुसार लड़के तथा लड़कियो के मुक़ाबले निम्नलिखित उपकरणों पर करवाए जाते है| ये मुक़ाबले अनिवार्य तथा ऐच्छिक, दोनों ग्रुपों में ही लड़के तथा लड़कियों के लिए होते है|

         लड़को के लिए           लड़कियों के लिए
1.  पैरलल बार 1.   बीम बैलेंस
2.  वाल्टिंग हॉर्स 2. ग्राउंड जिमनास्टिक
3.  ग्राउंड जिमनास्टिक 3. अन-ईवन-बार
4.  हॉरीजेंटल बार 4. वाल्टिंग हॉर्स
5.  रोमन रिंग
6.  पोमलड़ हॉर्स

जिमनास्टिक खेल का मैदान Gymnastics Playground

इसके मैदान का क्षेत्र विशिष्ट रूप से निर्धारित नहीं होता, किंतु सामान्यतः इसके लिए 60 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा क्षेत्र उपलब्ध कराया जाता है| इस क्षेत्र में उपकरण रखने, दरी और प्रशिक्षण के लिए स्थान भी सम्मिलित है|

जिमनास्टिक खेल में टीम की संख्या Number Of Team In Gymnastics Game

टीम प्रतिस्पर्द्धा में प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी होते है| सातवां खिलाड़ी स्थानापन्न के रूप में खेलता है| वह किसी भी खेल में भाग ले सकता है|

जिमनास्टिक खेल के निर्णायक जज Gymnastics Khel Ke Nirdayek Judge

विभिन्न व्यायाम प्रतियोगिताओं जैसे एफ.आई.जी. के ओलंपिक खेल, अंतर्राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्रतियोगीता आदि में जजो की संख्या 5 होनी चाहिए, जिसमे से एक उच्च जज हो| उच्च जज का चयन उन संघो से नहीं करना चाहिए, जो प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है|

उच्च जज प्रतियोगिता शुरू करवाने के लिए ग्रुपलीडर, प्रतियोगिताओं तथा अन्य जजो को हरी झंडी दिखाकर संकेत देगा और यदि विधुत संसाधनो का उपयोग किया जा रहा है, तो वह हरी बत्ती का संकेत देगा तथा प्रतियोगिता की समाप्ति के लिए लाल झंडी या लाल बत्ती का संकेत देगा| संकेत मिलने पर प्रतियोगी अपना दाहिना हाथ उठाकर उच्च तथा अन्य जजों को यह संकेत देगा कि वह खेल शुरू करने के लिए तैयार है| उच्च जज अन्य जजों द्वारा दिए गए अंको को मूल्यांकन करेगा| यदि वह उनसे संतुष्ट नहीं है तो परामर्श करेगा|

जिमनास्टिक खेल की निर्धारित पोशाक Prescribed costume of gymnastics game

 1. प्रतियोगिताओं को प्रत्येक प्रतियोगिता मे कमीज अथवा जर्सी पहनना आवश्यक है|
 2. प्रथम प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रतियोगी को समान पोशाक धारण करनी होगी| यदि किसी राष्ट्र का केवल एक ही प्रतियोगी है, तो उसे सभी प्रतियोगिताओं में इसका पालन करना होगा|
 3. सभी प्रतियोगी जमीन पर किए जाने वाले व्यायामों के लिए निक्कर एवं जिमनास्टिक जूते अथवा सफ़ेद पैंट तथा जिमनास्टिक जूते पहनने चाहिए|
 4. सभी प्रतियोगियों को छल्ला, पड़ी, काठीदार घोड़ा तथा समानान्तर छड़े आदि पर किए जाने वाले व्यायामों के दौरान सफ़ेद पैंट तथा जिमनास्टिक जूते पहनने चाहिए|

जिमनास्टिक खेल के नियम Rules of Gymnastics Game – Khel Ke Niyam

 1. निर्णायकों से प्रतियोगी का संबंध बनाना अवैध माना जाता है|
 2. प्रतियोगिता मे एक टीम के खिलाड़ी एक ही रंग की पोशाक पहनते है|
 3. खेल शुरू होने से पहले किसी भी खिलाड़ी को बदला जा सकता है|
 4. खेल के मैदान कोई भी खिलाड़ी कलाई पट्टी अथवा चमड़े की ग्रिप का प्रयोग कर सकता है|
 5. खेल के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है| दुर्घटना में मदद करने के उद्देशय से कोई सहायक उसके पास रहा सकता है, लेकिन वह खेल के संदर्भ में किसी प्रकार की मदद नहीं कर सकता|
 6. एक टीम को वार्म अप करने के लिए 150 सेकंड का समय दिया जाता है|
 7. बिना उच्च जज की अनुमति के कोई भी प्रतियोगी अपना स्थान नहीं छोड़ सकता| ऐसा करने पर वह प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है|

जिमनास्टिक खेल के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता National Award Winner Of Gymnastics Sports

                             राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता
        श्याम लाल    1961
        मंटू देवनाथ    1975
        सुनीता शर्मा    1985
        कृपाली पटेल    1989
        कल्पना देवनाथ    2000

Searches related to जिमनास्टिक खेल के नियम हिंदी में

  • जिम्नास्टिक के प्रकार Types of gymnastics
  • जिमनास्टिक व्यायाम के प्रकार Types of gymnastics exercises
  • जिम्नास्टिक प्रशिक्षण Gymnastics training
  • जिमनास्टिक परिभाषा Gymnastics Definition
  • जिमनास्टिक कैसे सीखे How to learn gymnastics
  • कलात्मक जिम्नास्टिक Artistic Gymnastics
  • जिमनास्टिक उपकरण Gymnastics equipment