हैंडबाल के सभी नियम Handball Game Rules and Regulations Hindi

Handball Khel Ke Niyam Hindi Me

यह एल नवीनतम खेल है| 19वी शताब्दी के प्रारम्भ में जर्मन के एक जिमनास्टर कॉर्नर कोता ने उसे जन्म दिया था| 1928 के एम्सटर्डम ओलपिक खेलों में हैंडबॉल का एक प्रदर्शंनकारी मैच खेला गया| जहां विश्व के 11 देशों ने भाग लिया| 1936 के बर्लिन ओलंपिक में इस खेल को शामिल किया गया था| भारत में यह विधालयों, विश्वविधालयों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर तो लोकप्रिय है, लेकिन भारत ओलंपिक खेलों में एक बार भी प्रतिनिधित्व नहीं कर सका|

हैंडबॉल दो टीमो के मध्य खेला जाने वाला खेल है| इसकी एक टीम में 12 खिलाड़ी भाग लेते है, जिनमे 10 क्षेत्र खिलाड़ी व 2 गोल रक्षक होते है| इनमे से साथ खिलाड़ी (6 क्षेत्र खिलाड़ी व एक गोल रक्षक) एक समय में खेल सकते है| शेष पाँच खिलाड़ी स्थानापन्न का काम करते है| गोल रक्षक के अतिरिक्त किसी भी खिलाड़ी को गोल क्षेत्र में घुसने की अनुमति नहीं होती| इस खेल में प्रत्येक टीम विपक्षी के गोल में गेंद फेंकने का प्रयास करती है, जबकि विपक्षी टीम अपने खिलाड़ियो से गोल की रक्षा करती है| इस खेल में बॉल का आदान-प्रदान करने के लिए केवल हाथो का प्रयोग किया जाता है, लेकिन गोल रक्षक को यह अधिकार है कि वह गोल क्षेत्र में अपने शरीर के किसी भी भाग का प्रयोग कर सकता है|

खेल का मैदान कैसा होता है

यह मैदान दो समान गोल क्षेत्रों में विभाजित होता है तथा एक आयताकार मैदान होता है, जिसकी लंबाई 40 मीटर व चौंडाई 20 मीटर होती है| गोल रेखा के मध्य में गोल पोस्ट लगा होता है| गोल पोस्ट के मध्य 3 मीटर का फासला होता है| गोल पोस्ट 2 मीटर ऊंचाई पर क्रॉस बाँर से आपस में जुड़े रहते है| गोल पोस्ट पर पीछे कि ओर जाली का प्रयोग किया जाता है, जिसमे बॉल पीछे कि ओर न जा सके|
खेल मैदान मे अंदर दोनों गोल पोस्ट में 6 मीटर एवं 9 मीटर की दूरी पर अध्द्रवृत्ताकार रेखाए अंकित की जाती है| संपूर्ण मैदान दो भांगों में बांटा जाता है| विभाजित करने वाली रेखा को मध्य रेखा कहा जाता है|

हैंडबाल के सभी नियम Handball Hame Rules and Regulations Hindi

Read This Also – वाटर पोलो खेल के नियम हिंदी में Water Polo Game Rules In Hindi

खेलने कि प्रक्रिया – कैसे खेलते हैं

आक्रमण करने वाली टीम के खिलाड़ी गेंद ड्रिबल करते है तथा अपने साथी खिलाड़ी को पास देते है| जब भी उन्हे अवसर मिलता है, वे गेंद हो शूट कर देते है, अर्थात विरोधी के गोल में डाल देते है| गेंद को उछालने के बाद खिलाड़ी इसे हाथो से पकड़ तो सकता है, किन्तु 3 कदम से आगे नहीं बढ़ सकता तथा गेंद को 3 सेकंड से अधिक देर तक नहीं पकड़ सकता| गोल हो जाने पर कोर्ट के मध्य से थ्रो-इन द्वारा पुनः खेल आरंभ किया जाता है| अधिक गोल वाली टीम विजयी घोषित की जाती है|

खेल के बारे में कुछ जानकारियां

गेंद गेंद का बाहरी आवरण चमड़े का बना होता है, जिसके भीतर रबड़ का ब्लेडर होता है| हवा भरकर इसे फुलाया जाता है| पुरुषों के लिए गेंद की परिधि 58 से.मी. से 60 से.मी. तथा महिलाओ के लिए 53 से.मी से 56 से.मी ताल होती है| पुरुषों के लिए गेंद का भार 425 से 475 ग्राम तथा महिलाओ के लिए 325 से 400 ग्राम तक होता है|
खेल की अवधि प्रत्येक खेल दो पारियों में खेला जाता है| पुरुषों के लिए प्रत्येक पारी 30 मिनट तथा महिलाओ के लिए 25 मिनट की होती है| प्रत्येक पारी में 10 मिनट का विश्राम काल होता है| विश्राम काल के पश्चात दोनों टीमे अपनी-अपनी दिशा बदल देती है|
थ्रो-इन खेल के दौरान जब गेंद सीमा रेखा से बाहर चली जाती है, तो गेंद को थ्रो-इन करके वापस खेल में लाया जाता है| थ्रो-इन उस टीम का खिलाड़ी करता है, जिस टीम के खिलाड़ी द्वारा गेंद सीमा रेखा से बाहर न गई हो|
फ्री-थ्रो यह एक प्रकार का दंड होता है| यह कुछ नियमों का उल्लंघन करने पर दिया जाता है,जैसे सही ढंग से थ्रो-इन न करने पर,कोर्ट में अवैध ढंग से प्रवेश करने पर, गोल क्षेत्र मे नियम के उल्लंघन पर,किसी खिलाड़ी को बाधा पहुचाने की स्थिति में,नियम विरुद्ध गेंदखेलने की स्थिति में और गोलकीपर द्वारा नियम तोड़ने पर, यदि उसे पेनल्टी- थ्रो नही दिया गया हो| विपक्ष की टीम के फ्री-थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी के हाथ से जब तक गेंद नहीं छूट जाती, तो दूसरी टीम के खिलाड़ी तब तक 3 मीटर की दूरी पर रहते है|
कॉर्नर-थ्रो जब रक्षक टीम के किसी खिलाड़ी को छूकर गेंद क्रीडा क्षेत्र से बाहर चली जाती है,तो आक्रामक टीम को कॉर्नर-थ्रो दिया जाता है| जिस स्थान से गेंद बाहर गई थी, उसी स्थान से कॉर्नर-थ्रो लिया जाता है|
पेनल्टी-थ्रो यह भी एक प्रकार का दंड है| कोई खिलाड़ी यदि अपने क्षेत्र के अध्द्रभाग में कोई गंभीर फाउल कर दे या रक्षक टीम का कोई खिलाड़ी अपने ही गोल क्षेत्र में प्रवेश कर जाए, तो उसके विरुद्ध पेनल्टी-थ्रो दिया जाता है|

हैंडबॉल में कितने खिलाड़ी होते हैं

हैंडबॉल में कुल मिलाकर 12 Players होते हैं। इस  खेल में दो टीमें होती हैं, और हर टीम में 12-12 Players  होते हैं। 10  Players खेलने वाले तथा दो Goal Keepers होते हैं। खेल के मैदान 7  Players ही खेल सकते हैं। 6 Players और 1 Goal Keeper मैदान में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *