
Health Benefits Of Fruits And Vegetables In Hindi – हम सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं लेकिन स्वस्थ रहने के लिए जरूरी उपाय कम ही लोग अपनाते हैं | सेहतमंद रहने के लिए हमारा आहार पौष्टिक और संतुलित होना बहुत जरूरी है | प्रकृति ने हमें सेहतमंद रहने के लिए तमाम तरह के फल और सब्जियां प्रदान की हैं, जिन्हें अपनाकर हम सदा हृष्ट-पुष्ट बने रह सकते हैं |
सबसे पहले तो हर फल और सब्जी का महत्व जानना जरूरी है, क्योंकि प्रकृतिप्रदत्त यह फल एंव सब्जियां कहीं न कहीं हमारे शरीर के अंगों/हिस्सों के लिए अलग-अलग ढंग से लाभकारी हैं | अगर हम इन्हें कच्चा खाएं तो इनसे बेहतर कुछ भी नहीं | कुछ उपयोगी फल के बारे में आप भी जानिए और फलों का भरपूर लाभ उठाइए |
एवोकैडो Avocado Health Benefits in Hindi
एवोकैडो, एगप्लांट और नाशपाती स्त्रियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं | यह स्त्रियों के गर्भाशय और सर्विक्स के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं | यह दिखने में भी उसी तरह उन्हीं अंगों जैसे लगते हैं | एक नए शोध से पता चला है कि अगर स्त्री हफ्ते में एक बार एवोकैडो खाती है तो उसके हार्मोंस संतुलित रहते हैं, गर्भपात नहीं होता और सर्विक्स कैंसर का भी खतरा नहीं होता है | एक एवोकैडो में 14,000 से भी अधिक फोटोलिटिक केमिकल होते हैं | इतने पौष्टिक तत्वों से पूर्ण होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है |
गाजर Carrot Health Benefits in Hindi
कच्ची गाजर को काटकर देखिए | उसका एक टुकड़ा हमारी आंख की तरह नजर आता है | इस पर पड़ी प्यूपिल, आइरिस और रेडिएटिंग लकीरें हमारी आंख की तरह दिखती हैं | और विज्ञान ने भी साबित कर दिया है कि गाजर आंख की रोशनी बढ़ाने, उसके रक्त संचार को बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी है | अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना और रोशनी बढ़ाना चाहती हैं तो गाजर का सेवन करें |
टमाटर Tomato Health Benefits in Hindi
एक टमाटर में चार चैंबर्स होते हैं और उसका रंग लाल होता है | तो वहीं हमारे हृदय में भी चार चैंबर्स होते हैं और रंग लाल होता है | शोध से पता चलाता है कि टमाटर में लाइकोपीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हृदय के लिए बहुत जरूरी होता है |
इसे भी पढ़ें -> ग्वारपाठा के उपयोग और फायदे Benefits of Aloe Vera Juice In Hindi
अंगूर Grapes Health Benefits in Hindi
अंगूर के लटके हुए गुच्छे को देखिए, एकदम हमारे हृदय जैसा दिखता है | और प्रत्येक अंगूर ब्लड सेल की तरह लगता है | शोध से यह भी साबित हो चुका है कि अंगूर रक्त को साफ करने वाला नायाब फूड है और दिल के मरीजों के लिए वरदान है |
सेलरी Celery Juice Health Benefits in Hindi
सेलरी, बाक चाय, रूहबर्ब दिखने में हमारी हड्डियों की तरह होता है और यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं | हड्डियों में 23 प्रतिशत सोडियम होता है और इनमें 23 प्रतिशत सोडियम पाया जाता है | अगर आपको अपने आहार से पर्याप्त सोडियम नहीं मिल पाता है तो आपका शरीर जरूरत पूरी करने के लिए हड्डियों से सोडियम निकालने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है | सेलरी या बाक चाय खाने से वह जरूरत पूरी की जा सकती है |
प्याज Onion Health Benefits in Hindi
प्याज शरीर की कोशिकाओं की तरह दिखता है | शोध के अनुसार यह शरीर की कोशिकाओं को साफ रखने में सहायक होता है | इसे काटने पर आंसू निकलते हैं जिससे आंखों की एपिथेलियल लेयर भी साफ हो जाती है |
राजमा Kidney-beans Health Benefits in Hindi
जैसा कि इसका अंग्रेजी नाम है किडनी बींस और दिखता भी हमारी किडनी जैसा ही है | वैज्ञानिक शोधों से यह साबित हो चुका है कि किडनी फंक्शन को बरकरार रखने के लिए राजमा से बढ़िया कुछ और नहीं |
अखरोट Walnut Health Benefits in Hindi
अखरोट देखने में छोटे दिमाग जैसा लगता है | इसका दायां और बायां गोलार्ध, ऊपरी मस्तिष्क और निचला अनुमस्तिष्क जैसा दिखता है | यहां तक कि उस पर पड़ी लकीरें या उसके फोल्ड तक नियो-कोरटेक्स जैसे लगते हैं | शोध बताते हैं कि अखरोट तीन दर्जन से भी अधिक न्यूरान ट्रांसमीटर्स जो मस्तिष्क प्रक्रिया के लिए जरूरी होते हैं, बनाने में मदद करता है |
इसे भी पढ़ें -> मुलेठी के फायदे और नुकसान Mulethi Powder Benefits in Hindi
अंजीर Fig Health Benefits in Hindi
यह बीजों से युक्त होता है और पुरुषों के स्पर्म को बढ़ाने में सहायक होता है | लेकिन ऐसा नहीं हैं यह महिलाओं को फायदा नहीं करता हैं इसे सभे खाए, यह शक्ति और स्फूर्ति भी लाता है |
शकरकंद Sweet Potato Health Benefits in Hindi
यह देखने में पैंक्रियाज की तरह होता है और वास्तव में यह डायबिटीज के ग्लाइसेमिक इंडेक्स संतुलित रखने का काम करता है |
ऑलिव्स Olives Health Benefits in Hindi
यह ओवरीज के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद करता है |
संतरा Orange Health Benefits in Hindi
संतरा, अंगूर और अन्य सिट्रस फल स्त्रियों की स्तनीय ग्रंथियों की तरह दिखते हैं | साथ ही यह स्तनों के स्वास्थ्य और उसकी भीतरी और बाहरी कोशिकाओं की गतिविधियों को सुचारू रखने में भी मदद करते हैं |