
यह खेल बर्फ की चादर पर स्केट पहनकर खेला जाता है| प्रारंभ में यह प्रकृति द्वारा निर्मित बर्फ के मैदान में खेला जाता था, लेकिन आजकल कृतिम बर्फीले रिंक बनाकर उस पर खेला जाने लगा है| इस खेल का प्रारंभ कनाडा में हुआ था| इसके नियम भी कनाडा में ही बने थे| सन् 1908 में अतंर्राष्ट्रीय बर्फ की हॉकी महासंघ की स्थापना हुई| फ़्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ग्रेट ब्रिटेन व बेल्जियम जैसे देशो ने इस खेल के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान किया| Here, you will know about ice hockey game rules and regulations in hindi
यह खेल अत्यंत रोमांचकारी है एवं बुद्धि से खेला जाने वाला है, लेकिन इसकी कुछ सीमाए भी है| यह विश्व के सब देशो में नहीं खेला जा सकता| शुष्क एवं उष्ण देशो मे इसका खेलना संभव ही नहीं है| फिर भी अमेरिका, कनाडा, ग्रेट ब्रिटेन, चेकोस्लोवाकिया व स्वीडन आदि देशो में बड़े उत्साह से खेला जाता है|
रिंक (खेल का मैदान) का साइज और आकार Size of Ice Hockey Game Field
जिस धरातल पर यह खेल खेला जाता है, उसे रिंक कहा जाता है| यह रिंक एक आयताकार बर्फ से ढका मैदान होता है| मैदान की लंबाई 85 फीट व चौड़ाई 20 फीट होती है| रिंक के दोनों ओर साइड बोर्ड लगे होते है तथा दोनों के अंतिम किनारो पर स्टैंड होते है, जो गोलाकार होते है| गोल के चौड़ाई 6 फीट ततः ऊंचाई 4 फीट होती है| रिंक के अग्रभाग को क्रीज़ कहते है| क्रीडा क्षेत्र तीन भांगों में विभाजित होता है- एक रक्षात्मक, दूसरा तटस्थ और तीसरा आक्रमण क्षेत्र|
आइस हॉकी कैसी होती है ? Size of Ice Hockey Stick
हॉकी स्टिक एक छोर से 450 के कोण पर एक ब्लेड के रूप में बनी होती है| आमतौर पर 5 से 6 इंच लाई की स्टिक प्रयोग की जाती है| हॉकी की शाफ्ट 52 इंच लंबी 1.5 इंच मोटी होती है| इसके ब्लेड को लंबाई 14.75 इंच व चौड़ाई 2.5 से 3.5 इंच तक होती है|
[Read More – हॉकी खेल और उसके नियम Hockey Game Rules and Information ]
पक क्या होता है और इसका साइज कितना होता है ? What is Pak in Ice Hockey
जिस प्रकार से हॉकी में गेंद का प्रयोग होता है, उसी प्रकार बर्फ की हॉकी में एक डिस्क का प्रयोग होता है| इस डिस्क को पक कहते है| इस पक की मोटाई 1 इंच, व्यास 3 इंच और वजन 6 औंस होता है| यह एक विशेष प्रकार की रबड़ से बनाई जाती है| प्रत्येक खिलाड़ी हॉकी स्टिक से पक को विरोधी के गोल में डालने की कोशिश करता है और विरोधी इसे रोकने का भरसक प्रयास करते है|

आइस हॉकी में गोल कैसे होता है Procedure for Goal in Ice Hockey
गोल करने की वही प्रक्रिया है, जो साधारण हॉकी के खेल में प्रयोग की जाती है| प्रत्येक टीम पक को विरोधी टीम के गोल में डालने का निरंतर प्रयास करती है तथा विरोधी टीम इस गोल को रोकना चाहती है| यदि गोल हो जाता है, तो आक्रमणकर्ता टीम को एक अंक दिया जाता है| क्रीज़ वाला भाग केवल गोलकीपर के प्रयोग के लिए होता है| इस क्षेत्र में खेलने के लिए गोलकीपर को अन्य खिलाड़ियो की अपेक्षा कुछ विशेष अधिकार दिए जाते है|
आइस हॉकी में टीम कैसी होती है ? Team in Ice Hockey
यह खेल दो टीमों के मध्य खेला जाता है| अतंर्राष्ट्रीय नियंमों के अंतर्गत प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी होते है| मैदान में इनकी स्थिति निम्नलिखित प्रकार होती है-
1. | गोलकीपर, जिसे गोल टेंडर भी कहा जाता है| |
2. | सुरक्षात्मक खिलाड़ी |
3. | सुरक्षात्मक खिलाड़ी |
4. | अग्रिम खिलाडी |
5. | अग्रिम खिलाडी |
6. | अग्रिम खिलाडी |
प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ियो के खेलने का भी प्रावधान है| इसमे खिलाड़ी निम्नलिखित स्थितियो के अंतर्गत रहते है-
1. | गोलकीपर |
2. | नंबर (प्वाइंट) |
3. | नुक्कड़ नंबर (रोवर) |
4. | दायाँ पक्ष (राइट विंग) |
5. | बायां पक्ष (लेफ्ट विंग) |
6. | केंद्र |
आइस हॉकी कैसे खेलते हैं How To Play Ice Hockey in Hindi
क्रीडा क्षेत्र तीन भांगों में विभाजित रहता है- रक्षात्मक, तटस्थ और आक्रमण क्षेत्र| खेल प्रारंभ करने की लिए रेफरी ‘फेस ऑफ‘ कहता है और तुरंत पक को केंद्र में गिराता है| उस समय दोनों टीमे आमने-सामने खड़ी रहती है| पक के गिरते ही जो खिलाड़ी पक प्राप्त करने में सफल हो जाता है, वह उसे अपने सभी साथियो को पास देता हुआ गोल करने का कार्य प्रारंभ कर देता है| पास आगे या पीछे किसी भी दिशा में दिया जा सकता है| आक्रमण क्षेत्र में कोई भी आक्रमनाकर्ता खिलाड़ी पक से आगे नहीं घुस सकता| उल्लंघन करने की स्थिति में ‘फेस ऑफ‘ कहा जाता है| खेल प्रारंभ करने में भी यही ‘फेस ऑफ‘ कहते है|
यह खेल 20-20 मिनट की तीन पारियाँ में खेला जाता है| प्रत्येक पारी के बीच 10 मिनट का विश्राम होता है| समय सीमा समाप्त होने पर जो टीम अधिक अंक अर्जित कर लेती है, वही विजयी कहलाती है| कभी-कभी ऐसा होता है कि निर्धारित समय में खेल का निर्णय नहीं निकलता, तो तीसरी पारी के अंत में पांच मिनट का समय देकर ‘सड़न डेथ‘ के अंतर्गत 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है| इस समय में जो टीम पहले गोल कर देती है, वह विजयी कहलाती है| निर्धारित समय में गोल न होने कि स्थिति में खेल ड्रा कर दिया जाता है|