कमल के फूल फायदे हिंदी में Kamal Ke Phool Fayde In Hindi

kamal ke fayde

आइये जानते हैं कमल के फूल फायदे हिंदी में Kamal Ke Phool Fayde In Hindi

भारतीय संस्कृति में कमल के फूल का महत्वपूर्ण स्थान हैं | ब्रह्मा, लक्ष्मी और सरस्वती कमल के पुष्पासन पर ही विराजमान होती हैं | यह प्रकृति प्रदत्त एक ऐसा फूल है, जो जल में उगता है | अपने मोहित रंगों और सुगंध से सभी को अपनी ओर आकृष्ट कर लेता है | कमल का पौधा झीलों, तालाबों में लता की फौलता है |

वर्ण भेद से ये लाल-गुलाबी, सफेद और नीला होता है | इसके पत्ते बड़े-बड़े गोल होते हैं | पत्ते ऊपर से हरे और निचे से श्वेताभ हरे होते हैं | इन पत्तों पर पानी की बूंद नहीं ठहरती, लेकिन मध्य में ठहर जाए, तो मोती के सामान गोल आकार धारण कर लेती है | पत्तों के निचे डंडी मृणाल या कमल की नाल के नाम से जानी जाती है | जड़ जिसे ‘विस’ कहते हैं, से नलाकार 5-6 छिद्रों वाली नालें निकलती हैं, जिन पर फूल और पत्ते लगते हैं |

एक फूल में 15 से 20 बीज उत्पन्न होते हैं, जो कमलगट्टे कहलाते हैं | शुरू में बिज कोमल और सफेद होते हैं, जो पकाने और सूखने पर काले रंग के हो जाते हैं | मार्च, अप्रैल के महीनों में कमल के फूलों की बहार आती है |

यहाँ पर हम इनके बारे में जानेंगे –

  1. स्तन कठोर करने हेतु  कमल  Stan Kathor Kare Kamal Se
  2. सिर और आँखों की ठंडक के लिए Sir Aur Eye Ki Thandak Ke Liye
  3. खुनी बवासीर में कमल का सेवन Khooni Bavaseer  Me Kamal Ka Sevan
  4. त्वचा रोगों में कमला से उपचार Skin Rogo Me Kamal Se Upchaar
  5. गुदभ्रंश  में कमल का सेवन Gurdbrans Me Kamal Ka Sevan
  6. ह्रदय और मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने के लिए कमल Heart And Mind Power Badhane Ke Liye Kamal
  7. पितातिसार के लिए कमल Pitatisaar Ke Liye Kamal Ka PrayogPrayog
  8. भ्रूण की पुष्टि Bhroon Ki Pushti
  9. वमन को दूर करे कमल से Vaman Ko Dur Kare Kamal
  10. गर्भपात रोकने हेतु कमल का सेवन  Garbhpaat Rokne Me Kamal Ka Sevan
  11. स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए Sthan Me Dudh Badhane Ke Liye

कमल के विभिन्न भाषाओं में नाम Kamal Ke Vibhinn Bhashao Me Name

  • संस्कृत (Kamal In Sanskrit) – अम्बुज, पद्म, पुंडरिक |
  • हिंदी (Kamal In Hindi) – कमल, सफेद कमल, लाल कमल और नीला कमल |
  • मराठी (Kamal In Marathi) – कमल, तांबले, पांढरे कमल |
  • गुजराती (Kamal In Gujarati) – धोला कमल |
  • बंगाली (Kamal In Bangali) – पद्म |
  • अंग्रेज़ी (Kamal In English) – लोटस (lotas)
  • लैटिन (Kamal In Latin) – निलुम्बों न्युसिफेरा (Nelumbo Nucifera) |

कमल के फूल औषधीय गुण Lotus Health Benefit In Hindi

आयुर्वेदिक मतानुसार कमल शीतल, स्वाद में मधुर होता है | कफ, पित्त, रक्त विकार, प्यास, दाह, फोरा, विष नाशक है | हृदय के लिए और त्वचा का रंग निखारने में यह एक उत्तम रसायन है | इसके अलावा जी मिचलाहट, अतिसार, प्रवाहिका, मूत्र विकार, त्वचा के रोग, बुखार, दुर्बलता, बवासीर, वमन, रक्तस्त्राव में भी गुणकारी है |

इसे भी पढ़े – ग्वारपाठा के उपयोग और फायदे Benefits of Aloe Vera Juice

वैज्ञानिक मतानुसार कमल के रासायनिक संगठन का विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है की इसके पत्तों में न्युसिफेरिन और रोमेरिन क्षार पाए जाते हैं | सूखे बीजों में कर्बोहाइड्रेट 66.6 प्रतिशत, प्रोटीन 17.2 प्रतिशत, वसा 2.4 प्रतिशत होता है | अल्प मात्र में लोहा, कैल्शियम, फास्फोरस, शकॅरा, एस्काबिॆक एसिड, विटामिन बी और सी भी पाए जाते हैं |

कमल के फूल विभिन्न रोगों में प्रयोग एवं घरेलु नुस्खे Kamal Ke Vibhinn Rogo Me Prayog And Gharelu Nuskhe

1. स्तन कठोर करने हेतु  कमल  Stan Kathor Kare Kamal Se :

कमल के बीजों को पीसकर 2 चम्मच की मात्रा में थोड़ी मिसरी मिलाकर नियमित रूप से 4-6 हप्ते तक सेवन करने से स्तनों में कसाव पैदा होकर वे कठोर बन जाएंगे  |

2. सिर और आँखों की ठंडक के लिए Sir Aur Eye Ki Thandak Ke Liye : 

कमल की जड़ को दो गुनी मात्रा के नारियल के तेल में औटाकर छान लें | तैयार तेल को नियमित रूप से सिर पर लगाने से सिर और आँखों में ठंडक की अनुभूति होगी |

3. खुनी बवासीर में कमल का सेवन Khooni Bavaseer  Me Kamal Ka Sevan:

मक्खन और मिसरी के साथ कमल की केसर का नियमित सेवन करने से खुनी बवासीर में लाभ होता है |

4. त्वचा रोगों में कमला से उपचार Skin Rogo Me Kamal Se Upchaar :

पानी में कमल की जड़ को घिसकर त्वचा के रोग दाद, खाज, खुजली पर लगाने से आराम मिलता है |

5. गुदभ्रंश  में कमल का सेवन Gurdbrans Me Kamal Ka Sevan : 

इसमें छोटे बच्चों को आंव या पेचिस की तकलीफ होती है | कमल के पत्तों का एक चम्मच चूर्ण इतनी ही मात्रा में मिसरी के साथ मिलाकर 3 बार सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है |

6. ह्रदय और मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने के लिए कमल Heart And Mind Power Badhane Ke Liye Kamal  :

कमल की जड़ का चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में एक चम्मच मिसरी के साथ नियमित रूप से सेवन करने पर ह्रदय और मस्तिष्क की शक्ति बढ़ती है |

यह भी पढ़ें – भटकटैया के फायदे और नुस्खे हिंदी में Bhatkatiya Ke Fayde Aur Nuskhe In Hindi

7. पितातिसार के लिए कमल Pitatisaar Ke Liye Lotus :

पित्त की अधिकता के दस्तों में कमलगट्टा की गिरी का हलवा खाने से बहुत लाभ होता है | त्वचा निखार के लिए : कमल के फूल की पंखुड़िया और पत्ते समान मात्रा में पीसकर रात्रि में सोने से पूर्व रोजाना चेहरे पर लेप मलने से त्वचा निखर जाती है

8. भ्रूण की पुष्टि Bhroon Ki Pushti :

कमल के बीजों का चूर्ण मक्खन के साथ नियमित रूप से सेवन करते रहने से गर्भाशय में पल रहे भ्रूण की पुष्टि होगी |

9. वमन को दूर करे कमल से Vaman Ko Dur Kre Kamal :

कमल के गट्टे को भुनकर, मिंगों के बिच हरे रंग के अंकुर को निकाल कर उसे पिस लें, फिर शहद मिलाकर चटाएं, वमन का कष्ट दूर होगा |

10. गर्भपात रोकने हेतु कमल का सेवन  Garbhpaat Rokne Me Kamal Ka Sevan:

जिनको बार-बार गर्भपात हो जाता हो, वे गर्भ स्थापित होते ही नियमित रूप से कमल के बीजों का सेवन करें | कमल की डंडी और नाग-केसर को बराबर की मात्रा में पीसकर सेवन करने से प्रारंभिक महीनों में होने वाला गर्भस्त्राव रुकता है |

11. स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए Sthan Me Dudh Badhane Ke Liye :

कमल की जड़ की सब्जी नियमित रूप से खाते रहने से स्तनों में दूध की मात्रा बढ़ जाती है |

Searches Related To Kamal Ke Fayde

  • हिंदी में कमल गट्टा लाभ
  • कमल ककड़ी के फायदे
  • कमलगट्टा खाने के फायदे
  • कमल गट्टा स्वास्थ्य लाभ
  • कमलगट्टा माला
  • कमल का बीज
  • कमल के फूल का उपयोग