
हेल्लो दोस्तों, आइये आज यहाँ जानते हैं, कराटे के नियम हिंदी में Karate Ke Niyam Hindi Me – Find Complete Information and Rules
कराटे भी जूडो की तरह शारीरिक अंगो की क्रियाओ का खेल है (Karate Is Also One Kind of Sports) | इसका इतिहास भी उतना ही पुराना है जितना जूडो का| प्राचीन काल से ही मनुष्य अपनी रक्षा के प्रति चिंतित रहा है| उस समय न तो आधुनिक हथियार हुआ करते थे और न ही अस्त्र-शस्त्र जैसी कोई अन्य सामग्री| अतः उन डीनो शत्रुओ से मुक़ाबला करना एक जोखिम भरा कार्य होता था|
सत्रहवी शताब्दी में जापान में आभिजात्य वर्ग का वर्चस्व था| श्रमिक, किसान व सन्यासियों को इनका शिकार होना पड़ता था| बौद्ध धर्म के प्रचारको को भी चोर-उचक्कों व राक्षस प्रवर्ती के लोंगों से प्रताड़ित होना पड़ता था| निहत्थे होते हुए वे इन असामाजिक तत्वो से कैसे अपनी रक्षा करे, उनके सम्मुख यह एक जटिल समस्या थी! जिसका समाधान था कराटे| कराटे के दांव-पेंच से वे उनसे अपनी रक्षा करने में सफल हुए थे|
समय के साथ-साथ इस कला का विकास होता चला गया | उन्नीसवी शताब्दी आते-आते यह स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा का एक अनिवार्य अंग बन गई| यह एक ऐसी काला सिद्ध हुई, जिससे एक निर्बल मनुष्य अपने से दोगुने-तिगुने शक्तिशाली व्यक्ति को भी धराशायी कर सकता है| आज के युग में महिलाओ से छेड़खानी एक आम बात हो गई है| अकेली-दुकेली महिलाओ को गुंडे छेड़ते हुए तनिक भी नहीं सकुचाते ऐसी विपरीत स्थितियो में महिलाए कराटे की काला से अपनी रक्षा कर सकती है| इसी दृष्टिकोण के कारण कराटे महिला वर्ग में डिनोडीन लोकप्रिय होता जा रहा है|
कराटे के लिए जगह का आकार कैसा हो Karate Ke Liye Kis Size Ka Maidan Hona Chahiye
कराटे के लिए 8 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा प्लाटफार्म प्रयोग में लाया जाता है| इस प्लाटफार्म के चारो कोनो पर एक-एक जज बैठने की व्यवस्था होती है तथा दाईं ओर मध्यस्थ के बैठने की|
कराटे के कौन से निर्णायक होते है Karate Me Referee
कराटे के मैच पर नियंत्रण के लिए निम्नलिखित अधिकारी नियुक्त किए जाते है-
1. | रेफरी | ||
2. | चार जज | ||
3. | मध्यस्थ | ||
4. | टाइम | ||
5. | रिकार्ड कीपर तथा प्रशासक |
रेफरी सारे मैच का संचालन करता करता है तथा दोनों खिलोड़ियों को अंक प्रदान करता है| मैच के दौरान चारों जज मैदान के चारों कोनो पर बैठते है| प्रत्येक जज के पास सफ़ेद व लाल रंग का एक झंडा तथा एक सीटी होती है| यदि सारे जजों का मत रेफरी के मत से भिन्न होता है, तो चारों जजों के निर्णय को ही मान्य किया जाता है| वे प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करके मैच मे अंत में बहुमत से अपना निर्णय प्रस्तुत करते है|
[इसे भी पढ़ें –कबड्डी खेल के नियम हिंदी में Kabaddi Game Rules In Hindi Language]
कराटे खेल में समय कितना होता है Karate Match Kitne Samay Ka Hota Hai
कराते के प्रत्येक मैच की अवधि दो मिनट की होती है| इसे 5 मिनट तक बढ़ा दिया जाता है| किसी खिलाड़ी के घायल होने की स्थिति में मैच रोककर उसका इलाज किया जाता है| रोका गया मैच जितना समय लेता है| वह समय इस समय में नहीं गिना जाता| समय समाप्त होने पर टाइम कीपर घंटी बजाकर इसकी सूचना देता है|
किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर क्या होता है Player Hurt Hone Par Kya Hota Hai
इस खेल में चोट लगने की संभावना अधिक बनी रहती है| चोट लगने के दो प्रमुख कारण होते है| पहला कारण यह है कि खिलाड़ी विपक्षी खिलाड़ी द्वारा फाउल किए जाने पर घायल हुआ है| ऐसे में घायल खिलाड़ी विजयी घोषित किया जाता है तथा फाउल करने वाला खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है|
चोट लगने का दूसरा कारण खिलाड़ी द्वारा गलत तकनीक का प्रयोग करना है| कई बार दोनों खिलाड़ी ही घायल हो जाते है तथा इसका कारण दोनों ही होते है| ऐसे में जो खिलाड़ी मैदान छोड़कर चला जाता है, वह हारा हुआ मान लिया जाता है तथा दूसरा विजयी घोषित कर दिया जाता है|
कराटे खेल में फाउल कैसे होता है Karate Me Foul Kaise Hota Hai
खेल एक कृत्रिम युद्ध है, जो शत्रु भाव से नहीं, बल्कि मित्र भाव से खेला जाता है,लेकिन फिर भी कही-न-कंही इसमे नियमों का उल्लंघन हो ही जाता है| यह उल्लंघन ही फाउल होता है| कराटे में कई प्रकार के फाउल होते है, जो निम्नलिखित प्रकार है-
1. | विरोधी खिलाड़ी के सिर पर लगातार प्रहार करना| |
2. | बाजुओ व टांगों के अलावा शरीर के अन्य भांगों पर प्रहार करना| |
3. | प्रतियोगी खिलाड़ी के नितंब पर लगातार प्रहार करना| |
4. | खेलते समय खतरनाक तकनीकों का प्रयोग करना, जैसे विपक्षी खिलाड़ी कि आंखो पर प्रहार करना, गुप्तांगों पर प्रहार करना| |
5. | प्रतिस्पर्धा क्षेत्र से स्वयं बाहर जाना या विरोधी खिलाड़ी कों क्षेत्र से बाहर निकालना| |
6. | रेफरी व अन्य अधिकारियों से दुर्व्यवहार करना| |
कराटे सीखने के तरीके Searches related to कराटे के नियम
- कराटे सीखने के तरीके video download
- कराटे सीखना Learning karate
- मार्शल आर्ट के नियम Rules of martial arts
- कराटे Karate pdf
- मार्शल आर्ट कराटे Martial arts karat