केसर खाने के फायदे Kesar Khane Ke Fayde In Hindi

Kesar Saffron benefits hindi me

केसर के फायदे और लाभ Kesar Ke Fayde Hindi Me. आइये आज इस आर्टिकल में केसर के फायदे के बारे में जानते हैं |

हमारे देश में कश्मीर के पामपुर में केसर की खेती की जाती है | यहाँ की केसर हलकी, पतली, रक्तिम वर्ण वाली, कमल की तरह सुन्दर गंधयुक्त उत्तम मानी जाती हैं | असली केसर बहुत महंगी होती है | अतः इसमें मिलावट अधिक की जाती है | स्टैण्डर्ड कंपनी की सीलबंद पैक में ही इसे खरिदना उचित होता है | एक ग्राम के सुलभ पैकेट उपलब्ध होते हैं | कश्मीरी मोगरा केसर सर्वोत्तम मानी गई है |

विदेशों में भी इसकी पैदावार होती है, जिसका आयात हमारे देश में किया जाता है | केसर का पौधा बहुवार्षिये, 6 से 10 इंच उच्चा होता है, जिसमें घास जैसे लम्बे, पतले, नालीदार जड़ से ही पत्ते निकले होते है | पुष्प बैगनी रंग के अकेले या एक साथ 2-3 बड़े ही सुन्दर दिखते है | एक पष्प से केसर के तीन तंतु प्राप्त होते हैं | बिज आयताकार, त्रिकोष्ठीय होते हैं | जिनमे से गोलाकार बिज निकलते हैं |

केसर के विभिन्न भाषाओ में नाम

  1.  संस्कृत Kesar In Sanskrit – कुंकुम(Kumkum)
  2.  हिंदी Kesar In Hindi- केसर(Kesar)
  3. गुजराती Kesar In Gujarati-केशर (Kesar)
  4. बंगाली Kesar In Bengali- कुमकुम (Kumkum)
  5. अंग्रेजीKesar In English- सैफ्राम (Saffron )
  6. लैटिनKesar In Latin – क्रोकस सेटाइवस (Crocus Sativus ) |

केसर के गुण(Kesar ke gun)

आयुर्वेदिक मतानुसार केसर चिकनी, चरपरी, कड़वी, वात, पित्त और कफ नाशक, वर्ण को निखारने वाली, उष्ण प्रकृति की, शीत से उतपन्न विकारो को दूर करने वाली, रोचक होने से अरुचि में, दीपन होने से अग्निमंध में, पाचक होने से अजीर्ण में, उदार शूल, सिर दर्द, व्रण, वमन, कृमि, गर्भाशय को संकुचित करने वाली, मस्तिष्क के लिए बलकारी, ह्रदय दौबल्य में गुणकारी, बाजीकरण करने वाली, स्त्री के स्तनों में दूध की कमी, मुत्रघात, प्रदर, दमा, ज्वर, प्रसव की तकलीफ में लाभप्रद होती हें |

आयुर्वेदीक मतानुसार केसर उतेजक और कामोधीपक गुणों मे सर्वोत्तम होती हैं | इसके अलावा मुत्राशय, तिल्ली, यकृत, मस्तिस्क व नेत्रों की तकलीफों में भी उत्तम असरकारक होती हैं | प्रदाह को दूर करने का गुण भी इसमें पाया जाता हैं |

वैज्ञानिक मतानुसार केसर की रासायनिक बनावट का विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है की इसमें स्थिर तेल 13.4 प्रतिशत, उड़नशील तेल 1.37 प्रतिशत, आद्रता 12 प्रतिशत, पिक्रोसिन नामक तिक्त द्रव्य, शर्करा, मोम, प्रोटीन, भस्म और तीन रंग द्रव्य पाए जाते हैं | अनेक खाध पदार्थो में केसर का उपयोग रंजन पदार्थ के रूप में किया जाता हैं |

इसे भी पढ़े :- सर्दियों की समस्याएं और फिट रहने के लिए डाइट टिप्स

केसर से रोगों का इलाज Kesar Ke Fayde Rogo ke Upchar Me

1. केसर उर्जा को बढ़ाता है

केसर न केवल शरीर को उर्जा प्रदान करता है बल्कि पुरुषों के यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है। केसर, शहद और बादाम से पुरुषों में यौन शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है।

2. पेट संबंधित विकारों को करे दूर

अपच, पेट में दर्द, वायु विकार ये कुछ ऐसी समस्या हैं जिससे परिवार का कोई न कोई सदस्य पीड़ित रहता है। अगर आप नियमित रूप से केसर का उपयोग करते हैं तो पेट संबंधित अनेक रोगों को आप दूर कर सकते हैं।

3. जख्म को भरता है केसर

युद्ध में होने वाले घावों का इलाज करने के लिए प्राचीन काल में योद्धाओं द्वारा केसर का उपयोग करने के लिए जाना जाता है। केसर में आश्चर्यजनक हीलिंग गुण होते हैं जो घावों को भरने का काम करते हैं। कुंकुम, जाफरान अथवा सैफ्रन के नाम से मसहूर केसर चोट लगने पर या त्वचा के झुलस जाने पर बेहतर दवाई के रूप में काम करता है। इसके अलावा त्वचा रोग होने पर, खरोंच और जख्मों पर केसर लगाने से जख्म जल्दी भरते हैं।

4. ठंड और बुखार को करे दूर केसर 

एक गिलास दूध में एक चुटकी केसर और एक चम्मच शहद डालकर यदि आप पीते हैं तो आपको ठंड नहीं लगेगी और आप अच्छी नींद भी ले सकते हैं। इसका लेप छाती और गर्दन पर लगाने से सर्दी, जुकाम और बुखार में राहत मिलती है।

5. मस्तिष्क को शीतलता पहुंचाए केसर

सिर के दर्द को दूर करना है, नेत्र और मस्तिष्क को शीतलता पहुंचानी, या मन को शान्त और ऊर्जा से भरना है तो चन्दन को केसर के साथ घिसकर इसका लेप अपने माथे पर लगाएं। इसकी क्षमता इतनी है कि इससे नाक से रक्त गिरना बन्द हो सकता है।

6. महिलाओं के लिए है फायदेमंद केसर 

मासिक चक्र में अनियमिता, गर्भाशय की सूजन, मासिक चक्र के समय दर्द होने जैसी समस्याओं को केसर राहत देने का काम करता है। इसे महिलाओं को समय-समय पर उपयोग में लाना चाहिए।

7. सूजन से लड़े केसर

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के एक अध्ययन से पता चला है कि मिस्रियों ने बुखार का इलाज करने के लिए केसर का इस्तेमाल किया। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। विभिन्न स्रोतों का कहना है कि केसर ब्लड शुगर में सुधार, कोशिका गठन और मरम्मत को बढ़ावा देने, तथा बुखार और दांतों के दर्द का इलाज करने के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन इन बीमारियों के इलाज के लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लीजिए।

8. लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ाता है केसर

एक अध्ययन से पता चलता है कि केसर लिवर वाले रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। केसर लिवर के नुकसान के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। यह लिवर विषाक्तता के उपचार में भी सहायता करता है।

9. कष्टप्रद मासिक धर्म 

200 मिलीग्राम केसर दूध में मिलाकर 2 -3 बार पिएं |

10. दृष्टि दौर्बल्य में 

गुलाब जल में केसर घिसकर आँखों में नियमित डालें |

11.स्तनों में दूध बढ़ाने हेतु 

 पानी में केसर को घिसकर स्तनों पर लेप करें |

12. नपुंसकता, सेक्स शक्ति बढ़ाने के लिए 

केसर, जायफल और जावित्री पान में रखकर दिन में 2 -3 बार सेवन करें |

13.  अतिसार 

हींग, अफीम और केसर को मिलाकर मधु के साथ सेवन कराएं |

14. मुत्राघात्त 

घी के साथ केसर मिलाकर सेवन करें |

15. उदरशूल 

दालचीनी के साथ केसर मिलाकर दें |

16. सिर दर्द 

केसर के साथ चन्दन पिसें और बनें लेप को मस्तिष्क पर लगाने से सिर, नेत्र और मस्तिष्क को शीतलता, शांति पहुंचती है |

17. कृमि 

 कपूर और केसर की 60 -60 मिलीग्राम मात्रा लेकर इसे एक चम्मच दूध में अच्छी तरह मिलाकर दिन में 3 बार पिलाएं |

18. सर्दी-जुकाम, खांसी में 

केसर को दूध में घोंटकर 3 बार नियमित रूप से कुछ दिनों तक पिएं |

यहाँ पर हमने जाना –

  • pregnancy me kesar ke fayde
  • kesar ko kaise use kare
  • kesar wala dudh
  • kesar wala doodh ke fayde
  • kesar benefits for skin in hindi
  • kesar ki kimat
  • use of kesar for fair skin in hindi
  • kesar milk recipe in hindi