जानें भौंहों से किसी का व्यक्तित्व कैसे पहचाने Know Personality by Eyebrow

Jaya Bachchan Eye Brow In Hindi

भौंहे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद ही नहीं लगाती, बल्कि इसमें छिपा होता है, व्यक्तित्व का राज | जी, हां भौंहों की सीधी और तिरछी रेखा में छुपी रहती है, आपकी सोच और उपलब्धियों की कहानी |

आइए आज यहां पर हम यह जानते हैं, कि किस प्रकार की भौंहों, किस प्रकार के व्यक्तित्व पर इशारा करती हैं –

1. धनुषाकार भौंहें

इस तरह की भौंहें, चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती हैं | ऐसी भौंहें वाले व्यक्ति के आपसी रिश्ते मधुर होते हैं | इनमें हर बात को अच्छी तरह से व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता होती है | जीवन में उपलब्धियों के अवसर अपनी सूझबूझ से पैदा कर पाने में कामयाब होते हैं | यह अच्छे वक्ता होने के कारण, सबके प्रिय होते हैं | अपने पसंदीदा क्षेत्र में, कुछ विशेष अच्छा करने की इनमें एक ललक होती है | देश और समाज की प्रगति के लिए खुद को हर तरह से समर्पित करते हैं | निस्वार्थ भाव से कार्य करने का इनमें विशेष गुण पाया जाता है |

इस तरह की भौंहें वाली महिलाएं खूबसूरत, भाग्यशाली, व चरित्रवान होती हैं |

इनका संवेदनशील मन, जल्द ही पिघलकर जरूरतमंद की मदद को तत्पर हो उठता है | स्वयं के अपमान की परवाह किए बिना इन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने में बिल्कुल भी हिचक नहीं होती और अपने मकसद में अक्सर यह कामयाब भी होते हैं |

इस तरह की भौंहें वाले सम्मानीय लोगों में सुषमा स्वराज, जया बच्चन, मेनका गांधी, करणम माहेश्वरी आदि हैं |

2. ऊपर की ओर उठी हुई भौहें

इस तरह की भौंहों वाले लोग सकारात्मक सोच वाले होते हैं | यह जो कार्य प्रारंभ करते हैं, उसे अच्छी तरह से पूरा करते हैं | अपने कर्तव्य पर इन्हें पूरा भरोसा होता है | इनमें अपनी इच्छाओं का बलिदान करके दूसरों को सुख देने की विशेष चाहत होती है | इनके विशेष गुणों से समाज में इनकी छवि तो अच्छी बनती है, इनको मिली उपलब्धि इनकी खास पहचान के रूप में दर्ज होती है |

Essay On Lata Mangeshkar In Hindi

यह निरंतर श्रेष्ठता की तरफ बढ़ने में सक्रिय रहते हैं | जिसमें इन्हें भरपूर कामयाबी भी हासिल होती है | इनमें विनम्रता की भावना कुछ ज्यादा ही पाई जाती है | इनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेकर दूसरे लोग भी कामयाबी की मंजिल तक पहुंचते हैं |

सम्मानीय लोगों में इस तरह की भौहें, लता मंगेशकर, हेमा मालिनी, शाहरुख खान, आमिर खान और मल्लिका शेरावत की है |

3. नीचे की ओर झुकी भौहें

इस तरह की भौहें मोहक लगती हैं | ऐसी भावनाओं वाले व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार जीवन व्यतीत करने में सफल होते हैं | कठिन परिस्थितियां होने पर भी यह अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेते हैं | यह विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं और जीवन में उच्च पद हासिल करते हैं | हालांकि इस स्तर तक पहुंचने पर इनके निकटवर्ती लोगों को ईर्ष्या भी होती है |

Kiran Bedi Biography In Hindi

इनकी उपलब्धियों से समाज में इन्हें ख्याति तो मिलती है, परंतु इनके सत्य व्यवहार एवं अनुशासनात्मक कार्यकलापों से कुछ खास हो लोगों को आपत्ति भी होती है | इनका हर संभव प्रयास यही रहता है कि एक लीक पर चलने वाली परंपरा से अलग समाज की कायापलट हो | इस तरह की भौहें वाले लोग अपने प्रतिद्वंदी को परास्त करने की क्षमता भी खूब रखते हैं |

सम्माननीय लोगों में इस तरह की भौहें मुलायम सिंह यादव, किरण बेदी और मायावती की हैं |

जाने – खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु और फेंगशुई के उपाय

4. कम भौहें

इस तरह की भौहें वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं | जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने में कामयाब होते हैं | यह स्वछंद प्रकृति के होते हैं, परंतु उनका जीवन समाज के लिए आदर्श होता है | इनके अच्छे कार्यों से समाज में इनकी अच्छी छवि बनती है | इनमें दृढ़ निश्चय की प्रवृत्ति होती है | जिससे यह अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल होते हैं | किसी विशेष क्षेत्र में इनका कुशल नेतृत्व देश और समाज को गौरव दिलाता है | उनके स्वभाव में सरलता होती है और सभी के प्रिय होते हैं | इनमे दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति पाई जाती है |

इस तरह की भावनाओं वाले सम्माननीय लोगों में सचिन तेंदुलकर, लालू यादव, नीतीश कुमार, अन्ना हजारे हैं |

5. सीधी भौहें

इस तरह की भौहें एक सीधी रेखा की तरह होती हैं | ऐसे व्यक्ति अव्वल दर्जे के खेल प्रेमी होते हैं | इस क्षेत्र में इनका कैरीयर बुलंदियों को छूता है | इनमें स्वच्छंदता की प्रवृत्ति भी होती है | अतः अपने कार्य क्षेत्र का चुनाव अपनी इच्छा अनुसार करते हैं | यह अपने कार्य क्षेत्र में खुशहाल वातावरण रखते हैं | अपने अदभुत गुणों से जीवन के कम समय में ही ख्याति प्राप्त करने में सफल होते हैं | उनके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक होती है और यह हद दर्जे के ईमानदार भी होते हैं |

Abhinav Bindra Biography In Hindi

इनकी जिद, स्वार्थ से परे देश हित के लिए होती है, जिससे इनकी छवि में चार चांद लगना संभव होता है |

ऐसी भौहें वाले सम्मानीय लोगों में सानिया मिर्जा, अभिनव बिंद्रा, सौरभ गांगुली और गोविंदा हैं |

6. कोणीय भौहें

इस तरह की भौहें रचनात्मक व्यक्ति को दर्शाती हैं | यह अपना जीवन कला को समर्पित करने के साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व को बखूबी निभाते हैं | वित्तीय मामले में यह खुशहाल रहते हैं | कार्य क्षेत्र में इनका श्रेष्ठ प्रदर्शन हो, इसके लिए यह कर्तव्यनिष्ठा एवं इमानदारी पूर्वक अपना कर्तव्य निभाते हैं | परिस्थितिवश, ये कभी-कभी अपने उद्देश्य से भटकने को मजबूर होते हैं | परंतु अपनी सूझबूझ की प्रवृति से ये संभल जाते हैं |

Short Essay On Amitabh Bachchan In Hindi

ये जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना ही पसंद करते हैं | देवी-देवताओं के प्रति खूब आस्था होती है |

ऐसी भौहें वाले सम्माननीय लोगों में एम एस धोनी, अमिताभ बच्चन, साइना नेहवाल, सोनिया गांधी हैं |

जाने – 6 उपयोगी फेंगशुई टिप्स आपके लिए 6 Feng Shui Tips For Home In Hindi

7. गोल भौहें

इस तरह की भौहें व्यवसाई प्रवृत्ति को दर्शाती हैं | व्यवसाय में सफलता की ऊंचाइयों को छूकर यह ख्याति प्राप्त करते हैं | यह अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सूझबूझ से देश समाज एवं परिवार की आर्थिक स्थिति का संतुलन बनाए रखते हैं | कठिन परिस्थितियों से जूझने की इनमें असीम ऊर्जा निहित होती है |

Essay On JRD Tata In Hindi

आशावादी प्रवृत्ति होने की वजह से यह नुकसान होने की स्थिति में भी अपने इरादों से विचलित नहीं होते |

इस तरह की भावनाओं वाले सम्माननीय व्यक्तियों में जी आर डी टाटा, अजीम प्रेमजी एवं पी चिदंबरम है |

8. घनी भौंहें

इस तरह की भौहों वाले व्यक्तियों में विचारों की गंभीरता होती है | इनकी स्नेहपूर्ण प्रवृत्ति इनकी ख्याति को बढ़ाती है | दोनों भौहें यदि घनी होने के साथ-साथ बीच में मिली हुई है तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही ज्ञानी एवं कर्म में अटूट आस्था वाले होते हैं | यह सरल स्वभाव के होते हैं, परंतु झूठ-फरेब एवं ओछे विचारों को सहन नहीं कर पाते |

prime minister manmohan singh hindi me

इनकी सलाह अव्वल दर्जे की होती है, जो कठिन से कठिन समस्याओं को सुलझाने में कारगर होती है | यह जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं |

सम्मानीय लोगों में ऐसी भौहें में अटल बिहारी बाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, मनमोहन सिंह की है |