मोटरकार रैली का खेल Motorcar Rally Game in India

मोटरकार रैली क्रीडा के रूप में नहीं, बल्कि मोटरकार निर्माता कंपनियो द्वारा अपनी गाड़ियों के विज्ञापन के माध्यम से अस्तित्व में आई| इसे क्रीडा के रूप में 19वी शताब्दी के अंत में मान्यता मिली| ऑटोमोबाइल बनाने वाली कंपनीयां मोटरकार रैली का आयोजन इसलिए करवाती थी कि उनके द्वारा निर्मित गाड़ियों की गति एवं विश्वसनीयता का प्रदर्शन हो सके और उनका बाज़ार विकसित हो सके| इस प्रकार की दौड का प्रारंभ सन् 1855 में हुआ| सन् 1906 में प्रथम ग्रांड पिक्स दौड का आयोजन गार्डन बैनेट नामक कंपनी ने किया, फिर तो यूरोप धीरे-धीरे मोटरकार की रैलियों का एक प्रमुख केंद्र बनता गया| वर्तमान में भी यहाँ विश्व-भर की प्रमुख कर रैलीयां आयोजित की जाती है|

अतंर्राष्ट्रीय कार रैलियों International Car Race Game

आज के युग में अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक रैलियों आयोजित की जा रही है| इनमें से निम्नलिखित प्रमुख रैलियों है-

 1. मॉन्टीकारलो रैली
 2. अल्पाइन रैली
 3. एक्रोपोलिस रैली
 4. टुलिप रैली
 5. स्वीडिश मिस्ड़ नाइट सन रैली
 6. नीदरलैंड रैली
 7. आर.ए.सी.ब्रिटिश इंटरनेशनल रैली
 8. नॉरवेजियन रैली
 9. द फिनिश थाउजेंड रैली

उपरोक्त अतंर्राष्ट्रीय कर रैलियों में सबसे उत्तम मॉन्टीकारलो रैली है| यह रैली सन् 1911 में आरंभ की गई थी| इसका विस्तार काफी दूर तक फला रहता है|

भारत में आयोजित की जाने वाली कार रैलियों Car Race Game in India

भारतीय रैली चालक चैंपियनशिप महासंघ राष्ट्रीय व अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित रैलियां आयोजित कराता है-

 1. द सीजर्स एक्वन रैली नेशनल (कर्नाटक मोटर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रायोजित)
 2. एम.आर.एफ.नाइलोन टैलेट रिसर्च रैली
 3. नाइट रैली
 4. पॉपुलर रैली
 5. गुडईयर वुमैन कार रैली
 6. मिनी रैली (चिकमंगलूर)
 7. हैबिटेट मोटर क्रॉस इवैंट (मुंबई)
 8. द काएनोटिक पारा लेडीज 50 सी.पी. रैली
मोटरकार रैली का खेल Motorcar Rally Game in India in Hindi Language

कुछ विशेष कार रैलियों Other Car Race Games in India

वैन्टेज कार रैली यह रैली भारत के कई शहरों में आयोजित की जाती है| यह एक सामयिक व लगातार होने वाली कर रैली है| इस रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि इसमे प्राचीन-से-प्राचीन कारों के मॉडल देखने को मिल जाते है|
हिमालयन कार रैली हिमालयन कार रैली विश्व की अपनी तरह की एक अलग ही रैली है| अन्य रैलियों की भांति इसका रूप स्थायी नहीं है, बल्कि प्रतिवर्ष बदलता रहता है, लेकिन इसकी शुरुआतनई दिल्ली से ही होती है| विश्व-भर के लोग इस रैली में भाग ले सकते है| यह चैम्पियन स्तर की रैली है| इसका रूट सूखी नदियों के ताल, ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय स्थान,चक्र,धूल भरी सड़के,जंगली रास्तो से होकर गुजरता है| इन स्थानो से यह रैली और भी अधिक रोमांचक व आकर्षक हो जाती है|

ये प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय नियमों के अंतर्गत संचालित की जाती है| नियम निम्न सगंठनों द्वारा बनाए जाते है-

 1. फेडरेशन इंटरनेशनल ड्यू स्पोर्ट ऑटोमोबाइल
 2. फेडरेशन इंटरनेशनल द आई ऑटोमोबाइल
 3. फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया

इन प्रीतियोगिताओ में ट्रॉफी प्रदान की जाती है, जो निम्नलिखित प्रकार है-

 1. एयर इंडिया ट्रॉफी
 2. द कूरो दस डेम्सज ट्रॉफी
 3. चारमीनार चैलेंज अवार्ड

यद्यपि रैली का रूट प्रतिवर्ष बदलता रहता है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे है, जो बदलते नहीं है, जैसे- मसूरी, देहारादून, हरिद्वार, धर्मशाला, शिमला, नरकंडा, मंडी, नैनीताल, नेशनल कार्बेट पार्क, गढ़मुक्तेश्वर|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *