
इस खेल का प्रचलन आधुनिक युग में ही हुआ है| यह काफी हद तक बास्केटबॉल की तरह होता है| उसी की तरह यह दो टीमों के बीच कोर्ट में खेला जाता है| दोनों टीमों के खिलाड़ी गेंद को विरोधी टीम की रिंग में डालने की कोशिश करते है| ऐसा करने पर ही गोल माना जाता है|
इस खेल में खिलाड़ियो को केवल गेंद फेंककर एक-दूसरे को पास देना होता है| कोई भी खिलाड़ी गेंद हाथ में लेकर दौड़ नहीं सकता| यह खेल पुरुष व महिलाओ-दोनों के द्वारा खेला जाता है|
नेटबॉल खेल के मैदान की लम्बाई और चौड़ाई Size of Netball Play Ground
नेटबॉल के खेल के मैदान की लंबाई 100 फीट तथा चौडाई 50 फीट होती है| मैदान की सभी रेखाए,जैसे सीमा रेखाए,गोल रेखाए, गोल क्षेत्र, लक्ष्य भेदक सफ़ेद रंग की होती है| ये सभी रेखाए 2 इंच चौडी होती है| मैदान को दो समान रेखाओ द्वारा टीम बराबर भांगों में बांटा जाता है

गोल स्तंभ व रिंग का साइज Size of Goalpost and Ring of Netball
गोल स्तंभ दोनों ओर गोल रेखा के मध्य में लगाया जाता है| गोल स्तंभ पर जमीन से 10 फीट की ऊंचाई पर स्तंभ से 6 इंच की दूरी पर एक धातु का रिंग लगाया जाता है| यह रिंग 15 इंच के व्यास का होता है| इसी में गेंद डालकर गोल किया जाता है|
नेटबॉल की गेंद किस प्रकार की होती है How is Netball Ball?
यह गेंद 27 इंच परिधि वाली होती है| इसका भार 14 से 16 औंस के बीच होता है| बाहा आवरण चमड़े का होता है तथा रबड़ का ब्लेडर होता है,जिसमे हवा भरी जाती है|
खिलाड़ियो की मैदान में स्थिति Positions of Netball Player in The Field
खेल शुरू होने से पूर्व खिलाड़ी मैदान में निम्नलिखित प्रकार से खड़े होते है-
- एक गोल बेधक तथा एक गोल रक्षक वृत्तों के अंदर खड़े होते है|
- एक गोल आक्रमण तथा एक गोल रक्षक गोल तिहाई के दाएं पक्ष में खड़े होते है| इन्हे केंद्र की ओर को मुंह करके खड़े होना होता है|
- एक पार्श्व आक्रमण तथा पार्श्व रक्षण को गोल तिहाई के बाएं पक्ष में केंद्र की ओर मुंह करके खड़े होना होता है|
- एक खिलाड़ी केंद्र तिहाई में खड़ा होता है|

नेटबॉल खेल कैसे खेला जाता है ? How To Netball Game in Hindi
खेल की शुरुआत टॉस जीत कर होती है| टॉस से यह निश्चित हो जाता है कि कौन-सी टीम पहले पासा फेंकने का काम करेगी अथवा कौन-सी दिशा चुनेगी| इसके पश्चात् एम्पायर के सीटी बजाने के 3 सेकंड के अंतर्गत खेल शुरू हो जाता है| खेल शुरू होते ही खिलाड़ियो को अपनी उपरोक्त स्थिति के अनुसार मैदान में फैल जाना होता है| इसके साथ ही एक से दूसरे खिलाड़ी को पास देने की क्रिया शुरू हो जाती है| इस प्रक्रिया में आक्रामक टीम के खिलाड़ी विरोधी टीम के कोर्ट में लगे रिंग में गेंद डालने की कोशिश करते है|
विरोधी टीम के खिलाड़ी इस कोशिश का विरोध करते है, जिससे कि गोल रोका जा सके| गोलकीपर इस स्थिति में महत्वपूर्ण दायित्व संभालता है| खेल के अंत में जो टीम अधिक गोल करती है वही विजयी घोषित की जाती है|
गोल शूटर द्वारा गेंद यदि रिंग में फेंकी जाती है, तो गोल माना जाता है| गोल तभी वैध होता है, जब गेंद फेंकते समय खिलाड़ी शूटिंग सर्कल के अंदर होता है| किसी अन्य खिलाड़ी द्वारा यदि गेंद रिंग में डाली जाती है, तो इसे गोल नहीं माना जाता|
Read More Netball Game Hereनेटबॉल खेल खेलने के नियम Netball Game Khelne Ke Niyam
गेंद खेलने के कुछ नियम निर्धारित किए हुए है, जो निम्नलिखित प्रकार है-
- प्रत्येक खिलाड़ी गेंद को एक या दोनों हाथों से पकड़ सकता है|
- गेंद पकड़ने के बाद या तो इसे हवा में उछालना होता है या फिर जमीन पर टप्पा खिलाना होता है|
- गेंद को किसी दूसरे खिलाड़ी को पास भी दिया जा सकता है| किसी भी स्थिति में गेंद को 3 सेकंड से अधिक अपने पास नहीं रखा जा सकता|
- कोई भी खिलाड़ी गेंद को न तो जमीन पर लुढ़का सकता और न ऊपर उछालकर पुनः हाथों में पकड़ सकता|
- कोई भी खिलाड़ी गेंद को मुक्का बनाकर नही मार सकता|
- गेंद हाथ में लिए जब कोई खिलाड़ी नीचे गिर जाता है, तो उसे 3 सेकंड में उठाकर गेंद का पास देना होता है|
- मैदान के एक तिहाई भाग के पार पास नही दिया जा सकता| यदि इस भाग को पार करते समय गेंद किसी खिलाड़ी को स्पर्श कर जाती है, तो ऐसा पास नियम के अंतर्गत मान्य हो जाता है|

गेंद का खेल से बाहर कब हो जाती है ?
निम्नलिखित अवस्थाओ में गेंद खेल से बाहर समझी जाती है-
- जब कोर्ट से बाहर खड़ा कोई खिलाड़ी गेंद को स्पर्श कर देता है|
- पास देते समय गेंद यदि खिलाड़ी के हाथ में न आकर सीमा रेखाओ से बाहर चली जाती है|
- गेंद उस स्थान से बाहर जाती है,उसी स्थान से थ्रो-इन करके पुनः खेल में लाया जाता है| थ्रो-इन लेने वाला खिलाड़ी विरोधी टीम का होता है| यदि गेंद दो खिलाड़ियो द्वारा बाहर चली जाती है, तो एम्पायर दोनों खिलाड़ियो के बीच गेंद को ऊपर उछालकर खेल पुनः शुरू करवाता है|
फाउल कब – कब होता है ? Foul Positions in Netball Game
- जब कोई खिलाड़ी अन्य खिलाड़ी को स्पर्श कर देता है|
- कोई भी विरोधी खिलाड़ी आक्रामक टीम के किसी भी खिलाड़ी के हाथ से बलपूर्वक गेंद नीचे गिरा देता है|
- कोई भी खिलाड़ी यदि अन्य खिलाड़ी के 3 फीट से नजदीक आ जाता है|
- यदि कोई खिलाड़ी किसी अन्य खिलाड़ी को डराने,धमकाने कि बात करता है|
पेनाल्टी कब लगती है Penalty in Netball Game
यदि नियम का उल्लंघन घेरे से बाहर होता है, तो विरोधी टीम को पेनल्टी पास दिया जाता है| यदि उल्लंघन घेरे के अंदर किया जाता है, तो पेनल्टी शॉट दिया जाता है| किसी अन्य उल्लंघन में फ्री पास दिया जाता है|
इन दशाओ में नियम तोड़ने वाला खिलाड़ी गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी के निकट खड़ा होता है| वह उस समय तक खेल में भाग नहीं ले सकता, जब तक कि पेनल्टी पास अथवा पेनल्टी शॉट कि प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती|
ऑफ साइड कब माना जाता है When it is Offside in Netball Game
कोई खिलाड़ी जब अपने क्रीडा-क्षेत्र के अलावा किसी अन्य क्षेत्र में प्रवेश कर लेता है, तो यह अवस्था ऑफ साइड कहलाती है| इस नियम का उल्लंघन होने पर विरोधी टीम को फ्री-पास दिया जाता है| दो खिलाड़ियो के साथ-साथ ऑफ साइड में चले जाने कि दशा में यदि दोनों में से किसी भी खिलाड़ी ने गेंद को स्पर्श नहीं किया है, तो उन्हे दंड नहीं दिया जाता है|