
पति को खुश कैसे रखें Pati Ko Kaise Khush Kare Tips Hindi Me
जब एक लड़की शादी करती है तो वह पहले यही सोचती है कि पति को खुश कैसे रखें | यही मनोकामना लिए होती है की उसका पति उसे बहुत ज्यादा खुश रखेगा | सिर्फ वही नहीं बल्कि समाज का हर प्राणी यही सोचता है कि एक पति को हमेशा अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए | लेकिन ये कोई नहीं सोचता की एक पत्नी का भी कर्तव्य है कि वो अपने पतिदेव को खुश रखे | पति को खुश कैसे रखा जाए (Pati Ko Kaise Khush Kare) ये तो वह सोचती है लेकिन उसके लिए उसे क्या करना चाहिए यह उसे ठीक से नहीं पता | इसलिए आज हम यहाँ पर आपको बतायेगे कि ऐसी कौन – कौन सी बातें है जोकि एक पत्नी को करनी चाहिए जिससे उसका पति उससे खुश रहे | दोनों के लिए ख़ुशी के मायने एक ही हैं |
1. सबसे पहले आप को सुंदर दिखना होगा
यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके पति कुछ दुखी और उदास दिखाई दे रहे हैं तो आपको चौकन्ना हो जाना चाहिए और कुछ विचार करना चाहिए | ऐसा हो सकता है कि आपके पति आपसे ही दुखी हो लेकिन आपसे बताने की हिम्मत उनमें न हो | आपको यह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा की आपके पति आपसे या किसी और वजह से उदास हों | इसलिए हम आपको कुछ तरीके बतायेंगे जिससे आप अपने पतिदेव को खुश रख सकते हैं |
2. पति बातें सुने
कई पुरुषों की शिकायत होती है कि उनकी पत्नी उनकी बातें नहीं सुनती | इसलिए जब भी वह आपसे बात करें, उस समय दिमागी रूप से उनके पास रहें और उनकी बातों में इंटरेस्ट लें | ऐसा करने से उन्हें अपनापन लगेगा और आपसे जुड़ाव बढ़ेगा |
3. पति की जिम्मेदारी को उनसे बांटे
कई पुरुषों को यह पसंद नहीं कि उनकी पत्नी वितीय और अन्य जिम्मेदारी को उनसे बांटती नहीं | अगर आप दोनों ही जॉब करते हैं तो यह केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं है की पुरे घर का खर्च केवल वही उठायें | बल्कि आप भी सभी जिम्मेदारियों को समझे और हर काम में हाथ बटायें | इससे आप और भी अपने पति के करीब होगी |
4. पति के कैरियर में रुचि लें
एक बार जब आपकी शादी हो जाती है तब आपको खुद को आकर्षक दिखाने की बजाये, अपने पति की जॉब में रूचि लेनी चाहिए | इससे उन्हें लगेगा की हर वक्त आप उनके साथ है | लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सजना-संवरना छोड़ दे | सभी बातों में संतुलन जरूरी है |
5. गैरजरूरी पैसा बहाना बंद कर दें
किसी भी आदमी को पसंद नहीं कि उनकी पत्नी बेफिजूल के खर्चे करें | बढ़ते हुए शापिंग बिल आपके पति से आपको दूर कर देगी | अगर आप शापिंग के लिए अपने पैसे लगाती हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा ऐसा नहीं है | पति हमेशा पूरे घर की जिम्मेदारी का अनुभव करते हुए जीते है इसलिए आप अपना पैसा लगाये या उनका यह एक ही बात है |
6. पति को बेड पर जरूर खुश रखें
अगर आपको अच्छे से पता है कि अपने पति को बेड पर किस तरह खुश किया जाता है तो आप बहुत खुशनसीब औरत हो सकती हैं | बेड में आलस न दिखाएं और जहाँ आप कर सकती पति की इच्छाओं को समझते हुए उन्हें खुश रहने का प्रयास करें |
इसे भी पढ़ें – लड़की पटाने के 24 तरीके LADKI PATANE KE TARIKE IN HINDI
7. पति से बेकार की बहस न करें
कई महिलाओं की आदत है की वह अपने पति से बेकार की बहस करने लगती हैं और उसे इतना आगे बढ़ा देती हैं कि उनका रिश्ता खतरे में पड़ जाता है | ऐसा करने से आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है जिसको पाटना आसान नहीं होता है इसलिए आप ऐसा करने से बचें |
8. उन्हें अपने कार्यक्रमों की जानकारी दें
आपको खुद के प्लान बनाने के लिए उनकी जरुरत नहीं है | मगर अकेले-अकेले कुछ भी करने से पहले उन्हें बता दें जिससे उन्हें बुरा न लगे | ऐसा करने से पति के अहम् को चोट नहीं लगेगी और वह आपका सम्मान करेगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा | यह उसी तरह है जैसे कि आपके पति यदि आपको बिना बताये अकसर बाहर रहे तो आपको कैसा लगेगा |
9. खुद का जीवन भी जियें
कोई भी नार्मल आदमी यह जरुर चाहेगा की उसकी बीवी खुद के लिए भी समय निकाले, क्योकि ऐसे में उसे भी अपने लिए समय मिलेगा |
10. आर्थिक रूप से उन्हें कभी धोखा न दें
महिलाओं को कभी भी अपने पति से पैसे का हिसाब-किताब नहीं छुपाना चाहिए | अगर वह अपने पैसे आपकी आंखों से बचा कर रखे तो क्या आपको अच्छा लगेगा उसी तरह से आप उनके बारे में भी सोचे |
11. भविष्य के प्लान एक साथ बनायें
भविष्य के प्लान जैसे आप कही घूमने जाना चाहते हो या बच्चे के प्लान कर रहे हो तो इसके बारे में प्लान एक साथ मिलकर बनायें | यह आपको उनके नजदीक आने में मदद करेगा |
Tags: Pati Ko Kaise Sudhare, Pati Ko Attract Kaise Kare, Pati Ko Attract Karne Ke Upay, Pati Ko Attract Karne Ke Tarike, Pati Ko Kaise Impress Kare