रूठी गर्लफ्रेंड को कैसे मनाये Ruthi Girlfriend Ko Kaise Manaye in Hindi

ruthi girlfriend ko kaise manaye in hindi

आइये आज जानते है कि रूठी गर्लफ्रेंड को कैसे मनाये Ruthi aur Naraaj Girlfriend Ko Kaise Manaye

यदि आपका आपकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया है | आप दोनों की बातचीत बंद है | नौबत यहां तक आ पहुंची है की उसने इस रिश्ते से अलग होने के फैसले करलिया है | लेकिन, आपका दिल है की उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं | तो फिर वक्त बेकार ना करें | जरुरत है फ़ौरन कदम उठाने की | हम आपको बता रहे है कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्ते को न सिर्फ बचा सकते है बल्कि साथ ही उसे एक नया पहचान और मुकाम भी दे सकते है |

सबसे पहले वजह जानिए

सबसे पहले खुद से ब्रेकअप की वजह पूछिए | खुद से ये सवाल जरुर पूछिए की क्या जिस वजह से वह आप से इतनी नाराज हैं कि बात रिश्ते के टूटने तक आ पहुंची है | उस गलती से बचा जा सकता था | आप क्या अलग कर सकते थे कि नौबत यहां तक नहीं पहुंचती | इस बात को याद रखिये की महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक भावनात्मक होती है | आपकी जरा सी कड़वी बात उनके दिल पर गहरी चोट कर सकती है | Janiye Girlfriend (gf) Ko Kaise Manaye

खासकर प्यार के रिश्ते को लेकर वे बेहद संजीदा होती हैं | पुरुषों के साथ ब्रेकअप का फैसला वे यूं ही नहीं लेती | जब उन्हें कोई बात बहुत बहुत बुरी न लगी हो | वे इतना कड़ा फैसला नहीं लेती | उनके लिए पुरुषों के साथ ब्रेकअप बेहद मुश्किल होता है |

Ruthi Hui Girlfriend Ko Manane Ke Tarike Tips

जरूरत पड़े तो माफ़ी मांगिये

Ruthi Girlfriend Ko Manane Ka Tarika गर्लफ्रेंड मानाने का तरीका  – माफ़ी मांगने से कोई छोटा नहीं होता | अगर ब्रेकअप के लिए आप जिम्मेदार हैं तो आपको माफ़ी मांगने में जरा भी देर नहीं करनी चाहिए | अपनी गलती के लिए आपको माफ़ी मांगने में हिचकिचाहट कैसी | इस बात को मत भूलिए की आपकी यह हिचकिचाहट आपको बहुत नुक्सान पंहुचा सकती है | उन्हें यकीन दिलाने की कोशिश करें की आप अपनी गलती पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं और माफ़ी को लेकर गंभीर हैं |

माफ़ी मांगिये, लेकिन आपनी गर्लफ्रेंड को रिश्ते में लौटने के लिए मजबूर कतई मत कीजिये | यह फैसला उसका है | और उसे ही करने दीजिये | उसे कुछ वक्त अपने लिए भी निकालने दीजिये उसे सोचने का कुछ वक्त दीजिये |

लड़की पटाने के 24 तरीके LADKI PATANE KE TARIKE IN HINDI

थोड़ा रिलैक्स करिए

लड़ाई झगड़े वाले मूड से बाहर निकल कर थोड़ा सा रिलैक्स करें | पुरानी बातों को दिमाग में न रखें | इससे आपको सिर्फ तनाव और तकलीफ ही होगी | इस तनाव का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा | यह बात अपनी गर्लफ्रेंड से भी कह सकते हैं | अगर वह आपसे मिलना नहीं चाहतीं तो लेटर, ई-मेल या मोबाइल के जरिये यह बात उसे समझाईये | टेक्स्ट लिखने के बाद स्माइल का लोगो बनाना मत भूलिए |

कभी कभी मजाक भी आ सकता है काम

“गुस्से में तुम और भी हंसीन लगती हो”, ये लाइन कई बार जादू सा असर करती है | जरा रोमांटिक अंदाज में यह बात उसके कानो के पास जाकर बोलिए | लेकिन यह सब नेचुरल लगना चाहिए | अगर आप मजकिये इंसान हैं तो जब गर्लफ्रेंड का मूड सही हो जाए तब उसकी तंज खीच कर माहौल को थोड़ा खुशमिजाज़ बना दीजिये |

सामाजिक रिश्तों का आनंद उठायें

बेशक ब्रेकअप किसी को भी अंदर से तोड़ सकता है | लेकिन इसका अर्थ ये कतई नहीं की जिंदगी की रफ़्तार थाम ली जाये | वही रुक जाना जिंदगी नहीं, जिंदगी रवानगी का दूसरा नाम है | जो ठहर जाए वो जिंदगी कहां | अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताइए | घूमिये, फिरिए नए दोस्त बनाइये और अन्य दूसरी दिलचस्प चीजों की और दिमाग को व्यस्त रखे | ऐसा करने से आप अवसाद जैसे स्थिति से बचे रहेगे |

खुद को करें साबित

Ruthi Girlfriend Ko Manane Ka Tarika – अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाएं की आप उसके बिना भी आगे बढ़ सकते हैं | हालांकि उसे इस बात का भी एहसास कराइए की आप अब भी उसे याद करते हैं | दोनों तरह की भावनाएं दिखाने में जरुरी संतुलन बनाये रखना चाहिए | आपका सधा हुआ रुख आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी कमी का एहसास करा सकता है और हो सकता है कि एक बार फिर आपका रिश्ता शुरू हो जाये |

सम्बन्ध हमेशा दोस्ताना रखिये

अगर मोहब्बत का रिश्ता टूट भी जाये, तो भी दोस्ती का सम्बन्ध तो रखा ही जा सकता है | हालाकि ये जरा मुश्किल है | लेकिन इसके लिए खुद को जरा सा वक्त जरुर दें | भरोसा और नया रिश्ता बनने में कुछ वक्त तो जरुर लगेगा लेकिन मुमकिन है कि अच्छी दोस्ती के बाद आप एक दुसरे को बेहतर तरीके से समझ सके और रिश्ते में दुबारा जान आ जाये | इसलिए कदम धीमे और सधे हुए उठाये |

Tags: Girlfriend Ko Kaise Manaye In Hindi Language, Ruthe Pyar Ko Kaise Manaye, Naraj Ladki Ko Kaise Manaye, Ladki Ko Kaise Impress Kare