
सांप और सीढ़ी खेल Snake and Ladder Game Rules Hindi Me
इस खेल में भी लूडो की भांति किसी लंबे-चौड़े मैदान की आवश्यकता नहीं पड़ती| यह घर के एक कोने में भी खेला जा सकता है| इसके लिए किंही भारी-भरकम उपकरणों की भी आवश्यकता नहीं रहती| केवल सांप और सीढ़ी के बोर्ड, गोंटियों और पासे की सहायता से इसे खेला जा सकता है| लूडो खेल का पासा ही इसमे प्रयोग किया जाता है| इसे किसी भी मौसम में खेला जा सकता है| इसमे अधिक-से-अधिक चार व्यक्ति खेल सकते है|
गोंटियां के बारे में
लूडो की भांति इस खेल में भी चार खिलाड़ी खेल सकते है, जिसके लिए चार अलग-अलग रंग की गोंटियां होती है| प्रत्येक खिलाड़ी एक रंग की केवल एक गोटी से खेलता है|
सांप और सीढ़ी का बोर्ड कैसा होता है What Type of Board Is
यह प्रायः गत्ते का बना होता है| इसमे एक से लेकर 100 तक की गिनतियां खानों में लिखी होती है| किसी-किसी स्थान पर सीढ़ी बनी होती है और किसी-किसी पर सांप| यदि खिलाड़ी उस स्थान पर आ आए, जंहा पर सीढ़ी बनी होती है, तो वह सीढ़ी द्वारा ऊपर उस अंक पर अपनी गोटी रख देगा, जिस पर वह सीढ़ी समाप्त होती है, लेकिन खिलाड़ी यदि ऐसे स्थान पर आ जाए, जंहा सांप का फन बना हुआ हो, तो उस खिलाड़ी को अपनी गोटी उस स्थान पर लनी पड़ती है, जंहा पर सांप की पूंछ होती है| इस प्रकार इस खेल में उतार-चढ़ाव होते रहते है| इस खेल का पासा लूडो के खेल जैसा ही होता है|
Best Snake & Ladder Games at Amazon
Funskool Games Snakes and Ladders,Multicolor | Rating 4.1 (254) | Buy at Amazon |
Ekta Magnetic Ludo Snakes ‘n’ Ladders Board Game | Rating 4 (101) | Buy at Amazon |
खेलने की विधि How To Play Snake and Ladder Game
इस खेल की विधि लूडो से मिलती-जुलती है| इसमे अधिकतर चार खिलाड़ी खेल सकते है| रंग के आधार पर अपनी-अपनी गोंटियों का चयन किया जाता है| इसके बाद सभी खिलाड़ी एक-एक करके पासा फेंकते है| जिस खिलाड़ी के अंक सबसे अधिक आते है, वह खिलाड़ी सबसे पहले चाल चलता है| इसके बाद अवरोही क्रम से अंको के आधार पर चाल चलने का क्रम निश्चित किया जाता है| खेल में लूडो की भांति छह अंक आने पर ही गोटी खोली जाती है|
अतः जैसे-जैसे खिलाड़ियों के छह अंक आते जाते है, खिलाड़ी अपनी-अपनी गोंटियां खोलते जाते है तथा आगे आए हुए अंको के आधार पर आगे बढ़ते रहते है| जैसे ही खिलाड़ी 100 अंको को पार कर लेता है, तो विजयी बन जाता है, लेकिन उसके रास्ते में सीढ़ी व सांप भी आते है| सीढ़ी लाभप्रद्र होती है| वह कई अंको तक आगे बढ़ा देती है| सांप हानिकारक होता है| वह खिलाड़ी को कई अंक पीछे कर देता है| लूडो की भांति इसमे गोटी पिटती भी है| पिटी हुए गोटी फिर प्रारंभ से ही चली जाती है|
सांप और सीढ़ी खेल के नियम Snake and Ladder Game Rules Hindi Me
1. | खिलाड़ी अपनी गोटी छह अंक आने पर ही खोल सकता है| | |
2. | यदि किसी खिलाड़ी के छह अंक आ जाए, तो उसे एक अतिरिक्त चाल का अवसर मिल जाता है| | |
3. | यदि किसी खिलाड़ी की गोटी पिट जाए, तो उसे दोबारा खेलकर चलानी पड़ती है| | |
4. | तीन बार छह आने पर खिलाड़ी के आगे चलने के सभी अवसर समाप्त हो जाते है| | |
5. | यदि खिलाड़ी ऐसे स्थान पर आ जाए, जंहा सीढ़ी बनी होती है, तो वह उस अंक पर पहुंच जाता है, जिस अंक पर सीढ़ी समाप्त होती है| | |
6. | यदि खिलाड़ी ऐसे अंक पर पहुंच जाता है, जंहा सांप का फन बना हुआ है, तो वह उस अंक पर नीचे आ जाता है, जिस पर सांप की पूंछ समाप्त होती है| |
जाने – खो-खो खेल के नियम Kho Kho Game Rules And Ground Measurement Hindi Me