
तैराकी के नियम, प्रकार और महत्व Swimming Rules In Hindi Language
जल ही जीवन है, इसलिए जल के बिना इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती| यही कारण रहा है कि संसार मे बड़े-बड़े नगर नदियों के किनारे आबाद हुए है| जल एक मनोरंजन का साधन भी रहा है| जल विहार करना, जल मे कूदना, नृत्य करना और तैरना आदि जल क्रीडा के अंतर्गत आते है| अब मनोरंजन के साथ तैरना एक प्रीतियोगितात्मक खेल भी बन चुका है| आज ऐसे अनेक क्लब अस्तित्व में आए हुए है, जिनकी सदस्यता लेकर तैराकी सीख सकते है और प्रीतियोगिताओ में भाग ले सकते है|
स्विमिंग पूल का साइज़ Size and Measurement of Swimming Pool
जंहा तक तैराकी प्रीतियोगिता की बात है, यह एक तैराकी ताल में ही संभव हो सकता है| इस ताल की लंबाई 50 मीटर व चौड़ाई कम-से-कम 21 मीटर तथा गहराई 1.8 मीटर होती है| ताल में तैरने के लिए 8 लेन बनाई जाती है | इन्ही लेन में तैराक तैरते है| ये लेन 2.5 मीटर चौड़ी होती है तथा फ्लोट रस्सियों से अलग-अलग की जाती है|
तैराकी के प्रकार Types of Swimming
आज तैराकी के चार रूपों को मान्यता मिली हुई है-
1. | फ्री स्टाइल | 3. | ब्रेस्ट स्ट्रोक | |
2. | बैक स्ट्रोक | 4. | बटर फ़्लाई |
- फ्री स्टाइल Free Style Swimming – इस प्रकार की तैराकी में तैराक पहले दाईं भुजा, फिर बाईं भुजा को आगे-पीछे करते हुआ पानी को काटते है| इस प्रक्रिया से शरीर आगे बढ़ता जाता है|
- बैक स्ट्रोक Back Strike Swimming – पीठ के बल तैरने की विधि को बैक स्ट्रोक कहा जाता है|
- ब्रेस्ट स्ट्रोक Breast Stroke Swimming – छाती के बल तैरने की कला को ब्रेस्ट स्ट्रोक कहा जाता है| इस प्रक्रिया में दोनों भुजाओ का एक साथ संचालन करते हुए छाती की सहायता से शरीर को और बढ़ाया जाता है|
- बटरफ़्लाई स्ट्रोक Butterfly Swimming – बटरफ़्लाई का शब्दार्थ तितली होता है| जिस प्रकार तितली उड़ती है, वही प्रक्रिया इसमे अपनाई जाती है| इसमे तैराक अपने दोनों हाथ पानी की सतह से ऊपर एक साथ आगे-पीछे चलाते है| तैरने पर सीना ऊपर व दोनों कंधे पैन सतह पर संतुलित होते है| पैरो की क्रियाए भी एक साथ होती है| कुछ तैराक इसे भिन्न विधि से भी करते है, वे बाजू से स्ट्रोक आरंभ करते है तथा स्ट्रोक लगाते हुए टाँगो को स्वयं ही चलने देते है |
इसे भी जाने ->
- लॉन टेनिस गेम रूल्स – खेल के नियम – Lawn Tennis Game Rules Hindi Me
- शतरंज के नियम और खेलने के तरीके Chess Game Rules and Tricks
रिले स्विमिंग Relay Swimming Kya Hai
इस तैरने की प्रक्रिया में दो तैराक एक के बाद एक करके तैरते है| प्रत्येक तैराक का एक साथी खिलाड़ी समाप्ति वाले सिरे पर खड़ा रहता है| तैरने की क्रिया शुरू होती ही साथी तैराकी तो अपनी जगह पर स्थिर रहते है तथा प्लेटफार्म से शुरू करने वाले तैराक पानी में कूद जाते है तथा तैरते हुए आगे की ओर बढ़ते है| जो तैराक सबसे पहले तैराकी ताल के अंतिम सिरे को स्पर्श करता है, तुरंत उसका साथी पानी में कूदकर वापस उसी दिशा में तैरना शुरू कर देता है, जंहा से पहला तैराक आता है| जैसे-जैसे पहले तैराक ताल के अंतिम सिरे को स्पर्श करते रहते है, तुरंत उनके साथी पानी मे कूदते रहते है तथा वापस लौटते रहते है| इस लगातार चलने वाली प्रक्रिया में जो तैराक चौथी बार मे सबसे पहले अंतिम छोर तक पहुंचता है, वही विजेता घोषित किया जाता है|
तैराकी के नियम Rules of Swimming In Hindi
1. | तैरने की क्रिया के दौरान जब कोई प्रतियोगी दूसरे प्रतियोगी के तैरने के मार्ग में कोई बाधा डालने की कोशिश करता है, तो उसे अयोग्य घोषित करके प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है| |
2. | तैराकी के दौरान एम्पायर की द्रष्टि गलती खोजने में लगी रहती है| किसी भी गलती के लिए जज तैराक को दंड दे सकता है| |
3. | जल मार्ग की समस्त दूरी जो तैराक बिना किसी गलती के सर्वप्रथम पार कर लेता है, वही विजयी घोषित किया जाता है| |
4. | तैराकी में किसी भी प्रकार की सहायक सामग्री का प्रयोग करना वर्जित है| |
पुरुष वर्ग के लिए प्रतियोगिता Competition of Swimming for Men
1. | फ्री स्टाइल – 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर तथा 1500 मीटर |
2. | बैक स्ट्रोक – 100 मीटर, 200 मीटर |
3. | ब्रेस्ट स्ट्रोक – 100 मीटर, 200 मीटर |
4. | बटर फ्लाई स्ट्रोक – 100 मीटर |
5. | रिले – 4 X 100 फ्री स्टाइल- 4 X 100 (मैडले)
(बैक, ब्रेस्ट, बटर, फ्लाई व फ्री स्टाइल) |
महिला वर्ग के लिए प्रतियोगिता Competition of Swimming for Women
1. | फ्री स्टाइल – 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर| |
2. | बैक स्ट्रोक – 100 मीटर| |
3. | ब्रेस्ट स्ट्रोक – 100 मीटर| |
4. | रिले – 4 X 100 (फ्री स्टाइल) |
List of top Olympic gold medalists in swimming
स्विमिंग को कौन कंट्रोल करता है Who Controls Swimming During Any Competition
तैराकी पर नियंत्रक के लिए निम्नलिखित अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है-
- रेफरी – 1
- स्टार्ट – 1
- मुख्य समयपालक – 3
- समाप्ति जज-प्रति लेन – 3
- इंस्पेक्टर – प्रति लेन में दो सिरों पर एक-एक
- अनाउंसर – 2
- रिकॉर्डर – 1
- क्लर्क ऑफ हाउस – 1
अर्जुन पुरस्कार विजेता Swimming Arjun Awards Winners
|
|||
नाम | वर्ष | ||
जमादार बजरंगी प्रसाद | 1961 | ||
रीया दत्ता | 1966 | ||
अरुणा शॉ | 1967 | ||
बैधनाथ | 1969 | ||
भंवर सिंह | 1971 | ||
धनवीर खटाऊ | 1973 | ||
अविनाश बी.सारंग | 1974(लंबी दूरी) | ||
मंजरी भार्गव | 1974 | ||
एस.एस.राणा | 1975 | ||
स्मिता देसाई | 1975 | ||
परसिस मदान | 1982 | ||
अत्रीता सूद | 1983 | ||
खजान सिंह | 1984 | ||
विल्सन चेरियन | 1988 | ||
बुला चौधरी | 1990 | ||
मास्टर बी. कुन्नलीश्वरन | 1996 | ||
भानु सचदेवा | 1998 | ||
निशा मिल्लेट | 1999 | ||
सेबेस्टियन जेबियर | 2000 | ||
जे. अभिजीत | 2000 | ||
शिखा टंडन | 2005 | ||
रेहान पोचा | 2010 | ||
विरघावल खाडे | 2011 | ||
संदीप सेजवाल | 2012 | ||
शरभ गायकवाड | 2015 |