तलवारबाजी खेल के नियम Swordsmanship Game Rules in Hindi

तलवारबाजी खेल के नियम

प्राचीन काल में युद्ध प्रायः तलवार के कौशल से ही जीते जाते थे। अतः राजकुमारों और योद्धाओं का तलवारबाजी में निपुण होना जरूरी था| यद्दपि आज के युग में तलवारों का कोई उपयोग नहीं रह गया है, फिर भी तलवारबाजी का शौक आज भी लोंगों के सिर चढ़कर बोल रहा है| अतः खेल के रूप में उनके शौक को पूरा किया जाने लगा है| इस खेल में निपुणता अर्जित करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है|

तलवारबाजी का मैदान कैसा होता है ? Size of Court of Swordsmanship

तलवारबाजी के मैदान को पिस्टे कहा जाता है| इस खेल को इनडोर या आउटडोर दोनों मैदानो में ही खेला जा सकता है| मैदान का फर्श लकड़ी, रबड़ या फिर प्लास्टिक का तैयार किया जाता है| इसके मैदान में पर्याप्त प्रकाश मी व्यवस्था होनी चाहिए| मैदान की लंबाई 19 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर होती है|

तलवारबाजी खेलने का तरीका How To Play Swordsmanship Game

यह खेल दो खिलाडियों के मध्य खेला जाता है| दोनों खिलाड़ी 2 मीटर की दूरी पर खड़े होते है| खेल शुरू करने के लिए अध्यक्ष एक विशेष शब्द आलेज बोलता है, जिसका अर्थ मुक़ाबला शुरू करो होता है| यदि मुक़ाबला रोकना हो, तो दूसरा विशेष शब्द हाल्टे बोला जाता है जिसका अर्थ होता है मुक़ाबला रोक दिया जाए|

तलवारबाजी में स्कोर कैसे करते है ? How To Score in Swordsmanship Game

प्रारम्भिक चक्र में वही तलवारबाज़ विजयी घोषित किया जाता है जो विरोधी पर प्रहार करके पहले पांच अंक प्राप्त कर लेता है| आमतौर पर इस खेल की अवधि 6 मिनट होती है, लेकिन जब एक खिलाड़ी प्रारम्भिक चक्र में विजेता घोषित किया जाता है, तो उस स्थिति में अवधि 10 मिनट की हो जाती है| एक मिनट पहले चेतावनी दी जाती है| इस्स खेल में यद्दपि महिलाएं कम रुचि लेती है, लेकिन यदि वे खेलना चाहे, तो उनके लिए खेल की अवधि 8 मिनट होती है और उन्हे भी एक मिनट पहले चेतावनी दी जाती है|

तलवारबाजी में आक्रमण और रक्षण कैसे करते हैं ? Attack and Defense in Swordsmanship Game

इस खेल के दो रूप है- विरोधी पर आक्रमण करना और विरोधी के आक्रमण से अपनी रक्षा करना| एक खिलाड़ी अपने विरोधी पर जब तक आक्रमण नहीं करता तब तक विरोधी खिलाड़ी आक्रमण से स्वयं को न बचा ले| मिले-जुले आक्रमण होने पर रक्षात्मक खिलाड़ी अपने विरोधी खिलाड़ी पर रक्षात्मक प्रहार करता है|

तलवारबाजी की पोशाक (ड्रेस) कैसी होती है ? Dress for Swordsmanship Game

खिलाड़ी सफ़ेद व मजबूत कपड़े की बनी पोशाक पहनते है| चेहरे पर नकाब, हाथो मे पैड वाले दस्ताने, जैकेट तथा महिलाओं के लिए वक्ष-कवच पहनना आवश्यक होता है|

तलवारबाजी में नंबर कैसे देते हैं How To Score in Swordsmanship Game

आज के युग मे तलवारबाजी के खेल में अंको का योग करने व पता लगाने के लिए एक मशीन का प्रयोग किया जाता है| ऐपी की सहयता से खिलाड़ी एक सेकंड के 25वें भाग के अंदर प्रहार करते है| इस स्थिति में डबल हिट रिकॉर्ड किया जाता है| फाउल की स्थिति में जब दोनों प्रतिव्दंव्दी एक साथ आक्रमण करते है, तो एक साथ ऐक्शन की स्थिति होती है, अतः इसमे डबल हिट नहीं माना जाता|

तलवारबाजी के खेल में फाउल कैसे होता है ? When is Foul in Swordsmanship Game

1. नियमों की अवहेलना करने पर फाउल दिया जाता है|
2. तलवार फेंकने पर भी फाउल माना जाता है|
3. गलत ढंग से की गई तलवारबाजी भी फाउल के अंतर्गत आती है|

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *