जिन्दगी को हर पल बनायें खूबसूरत और मजेदार Top 32 Tips To Make Your Life Happy And Healthy

Make Yourself Healthy By These Tips

आज सभी की जिन्दगी में बहुत व्यस्तता है और इस आपाधापी और भागमभाग में हर किसी की सुबह हड़बड़ी से शुरू होती है | शाम तक मन और शरीर, थकान से इस कदर भर जाता है कि किसी से बात करने तक का मन नहीं करता | भले ही वह आवाज अपने चहेते बच्चे या पति की ही क्यों न हों | यदि सही तरीके से मैनेज किया जाए तो आप खुद को हमेशा ताजगी और स्फूर्ति से भरपूर पाएंगी | तो आइये आज इस लेख में हम कुछ ऐसी टिप्स और जानकारी के बारे जानते हैं जिससे कि हमारी रोज की जिन्दगी और अधिक खुशाल हो सकती है –

Tip # 1 – रोज सुबह उठ कर प्राणायाम जरुर करें | ये आपको रिलैक्स करेगा |

Tip # 2 – नहाते समय, गरम और ठंडे पानी का इस्तेमाल बारी-बारी से करें | गरम पानी मसल्स को आराम देता है और ठंडा पानी उन्हें सामान्य स्थिति में ले आता है |

Tip # 3 – छोटे-छोटे अवकाश दिमाग को शांत रखते हैं | इससे न तो कैरियर की चिंता रहनी चाहिए और न ही लक्ष्यों की | काम के बीच में भी आप रिलैक्स होने के लिए मनपसंद पत्रिका पढ़ें, संगीत सुनें या फिर प्रिय सहेली से फोन पर बात करें | ई-मेल करें | नेट सर्फिंग भी कर सकती हैं | लेकिन जरूरत से अधिक नहीं |

Tip # 4 – एक्सरसाइज थकावट दूर भगाने का सबसे बेहतर उपाय है | इसलिए प्रतिदिन वर्कआउट करने की आदत डालें | सर्वे बताते हैं कि जो लोग नियमित एकसरसाइज और योग करते हैं वो ज्यादा उत्साहित भी रहते हैं | इसके लिए एक्सरसाइज के विकल्प में खेलों को भी जगह दे सकती हैं | याद रखें यदि आप स्वस्थ और खुश होंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और आनंदममय होगा |

Tip # 5 – कार्यों को बाटें | लंबे समय तक चलने वाले कार्यों को छोटे-छोटे कामों में बांट लें | इसके लिए प्री प्लानिंग जरुरी है | एक साथ पूरा काम निपटाना सिर्फ तनाव को ही जन्म देगा | मसलन यदि कंप्यूटर पर आपको कोई प्रोजेक्ट वर्क तैयार करना है तो जरुरी नहीं कि एक सिटिंग में आप खुद को थकाते हुए काम करें | यह काम बांट कर भी कर सकती हैं |

Tip # 6 – बोलें कम, सुने ज्यादा | यदि आप दूसरों की बातों से सहमत नहीं है तो भी बिना निर्णय दिए, दूसरे की बात सुनें | वो क्या कह रहा है उसे समझने की कोशिश करें और उसे बताएं कि आप उसकी बात सुन और समझ रही हैं |

Tip # 7 – छोटी-छोटी शिकायतें भी अर्थहीन नहीं होतीं | अतः अपने वार्तालाप और संवादों के विषय में अवश्य सोचें |

Tip # 8 – घर लौटने के बाद घंटों तक टी.वी. न देखें | आप का समय कीमती है | उसे बर्बाद मत कीजिए | इस समय को एक कप चाय या काफी के साथ अपने परिवार के साथ बिताने की कोशिश करें |

Tip # 9 – अपने काम या ऑफिस की बात घर पर मत करें | घर पर सामान्य विषय पर बात करना अधिक उचित होता है | इस तरह आप तनाव कम महसूस करेंगी |

Tip # 10 – शाम की थकान दूर करने के लिए घर का कोई कोना निश्चित कर लें | यहां संगीत का आनंद ले सुनकर या सुनाकर | जरुरी नहीं कि क्लासिकल संगीत ही आनंद दे, कुछ भी हल्का-फुल्का सुना जा सकता है |

Tip # 11- घर के अंदर या बाहर कुछ पौधे अपने हाथों से लगाइए | जिन्हें देखकर कुछ ही देर में थकान और तनाव दोनों ही गायब हो जाते हैं |

Tip # 12- अपनी ख़ुशी और नाराजगी व्यक्त करें | आपके दिल और दिमाग में क्या है, इसे दूसरा व्यक्ति बिना सुने कैसे समझेगा | आपके पति और बच्चे जो आपकी परवाह करते हैं, आपको खुश करने के लिए सबकुछ करते हैं, कम से कम उन्हें तो बता ही सकती हैं | बिना बताए वे भी आपकी परेशानियों को नहीं समझ पाएंगे | अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करके बेवजह की कुंठा से बचने का प्रयास करें | तो अगर आप तनावमुक्त और दिनभर उर्जा से भरपूर रहना चाहतीं हैं तो ऊपर दिए गए उपायों पर अमल अवश्य करें और खुद को स्वस्थ व तरोताजा भी महसूस करें |

Tip # 13- अपनी क्षमताओं से अधिक काम करने के चक्कर में न पड़ें | आज का जमाना टीम वर्क का है | इससे दूसरों के बारे में जानने, समझने में भी मदद मिलती है | घर के कामों में घर वालों की मदद लें | अत्यधिक काम आपको थकान व तनाव ही देगा |

Tip # 14- मुझे करना ही है के बजाय ‘मैंने चुना है’ कहिए | किसी कार्य के प्रति यदि आपका दृष्टिकोण यह है कि आपको वह करना ही है तो यह एक मजबूरी या विवशता का एहसास दिलाता है | इसके विपरीत यदि किसी कार्य के लिए आप सोचें कि उस काम को करना आपकी पसंद है तो आप मजबूरी का अनुभव नहीं करेंगी | विवशता का बोध, कार्य को बोझिल बना देता है | जबकि उस कार्य को अपनी पसंद बना लेने से वह कार्य सरलता से किया जा सकता है |

Tip # 15- अपने पास एक डायरी अवश्य रखें | उसमें प्राथमिकता के अनुसार कार्यों की लिस्ट बनाएं | इसमें अपाइंटमेंट्स व मीटिंग जो बहुत जरूरी हो, पहले उन्हें निपटाएं, छुटपुट काम आप अगले दिन के लिए टाल सकती हैं |

Tip # 16- अच्छे बीते समय को याद करें | कभी-कभी पुराना एलबम या फोटो देखें और उन क्षणों को याद करें जब आप पूरे परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने गईं थीं |

Tip # 17- पॉजिटिव सोच रखें | ये काम तो मैं कर नहीं सकती या मैं इसके लायक ही नहीं हूं जैसे नकारात्मक विचारों से बचें | डर, चिढ़, निराशा, हीनता व द्वेष जैसी भावनाएं न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी इंसान की क्षमता को कम करती हैं | इसलिए हमेशा खुश रहें और अच्छा सोचें |

Tip # 18- यदि आप होममेकर हैं तो दिन में कम से कम एक बार घर से बाहर निकल कर कालोनी का एक चक्कर अवश्य लगाएं | खुली हवा दिमाग में सेरोटोनिन  (Serotonin)का स्तर बढ़ाती है, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगी |

Tip # 19- कितनी भी परेशानी हो, उसे सहजता से लें | हड़बड़ी में परेशानियां और बढ़ जाती हैं | धैर्य रखकर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करें | उन पहलुओं पर विचार करें जिनसे आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है |

Tip # 20 – खुले दिल से प्रशंसा करें और प्रशंसा स्वीकार भी करें | याद रखें, हर व्यक्ति में कुछ न कुछ विशेष होता है | अतः उस व्यक्ति के गुणों की प्रशंसा करके उसे ख़ुशी का एहसास दिलाएं | साथ ही अपने विषय में दिया गया कोई कम्प्लीमेंट सहर्ष स्वीकार करें |

Tip # 21 – ख़ुशी तलाशें | ख़ुशी बाजार में बिकने वाली वस्तु नहीं है | अपने कार्यों में ही ख़ुशी ढूंढें | मुसकुराकर पूरा किया गया कार्य जल्दी तो पूरा होता ही है उसमें गलतियां भी कम ही रहती हैं | घर दफ्तर के हर काम को तल्लीनता और ख़ुशी से पूरा करें |

Tip # 22 – सदैव कुछ नया सीखने का प्रयत्न करें | इससे बोरियत तो समाप्त होगी ही, आप कुछ सीखकर स्वयं को विजेता के रूप में देख सकेंगीं | इससे आपके नए मित्र बनेंगे, नए अनुभव प्राप्त होंगे | अपने सहयोग और उत्साह से किसी अन्य व्यक्ति को भी अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक सिद्ध हो सकेंगी |

Tip # 23 – खूब हसें | हसना सबसे अच्छी दवा है | हंसमुख लोगों के मित्र जल्दी बनते हैं | खुशनुमा माहौल में रिश्तेदार भी खुश रहते हैं | कोई लतीफा या मजेदार कहानियां पढ़ें | जीवन में कुछ समस्याएं अपने वश के बाहर लगती हैं | किंतु उनको समझने के विकल्प हमारे पास हमेशा रहते हैं | अतः यह सोंचें कि जिस स्थिति से आप खुश या संतुष्ट नहीं है उसे कैसे सुधारा जा सकता है | अतीत में जिन बातों से आप खुश नहीं थीं उनके लिए आपको क्या करना चाहिए था | अतीत में हुई घटनाओं से आप भविष्य के लिए सबक सीख सकती हैं |

Tip # 24- सोच समझ कर रिश्तों में प्रगाढ़ता लाएं | भावुकता की रौ में बहकर रिश्ते न निभाएं | एक जमाना था जब लोग बड़ों के सामने खुलकर बात नहीं करते थे | लेकिन अब जमाना बदल गया है | ज़माने के हिसाब से हवा भी बदली है | विचारधारा बदली है | सोच और मान्यताएं बदली हैं | अतः ज़माने की हवा को देखते हुए ही रिश्ते निभाएं | चित्त शांत रहेगा | शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी |

Tip # 25 – एनर्जी के लिए शरीर को मैग्नेशियम युक्त भोजन की जरुरत होती है | अतः अपने दैनिक आहार में मैग्नेशियमयुक्त चीजें, जैसे सब्जियां, मेवे व अनाज का सेवन जरुर करें | चाय, काफी और एलकोहाल सिमित मात्रा में ही लें | इनका ज्यादा सेवन करने से नींद पर असर पड़ता है और नींद पूरी न होने पर थकान महसूस होती है |

Tip # 26 – अगर आफिस में कंप्यूटर पर काम करती हैं तो लगातार स्क्रीन की तरफ न देखें | एक-एक घंटे के अंतराल पर एक-एक मिनट के लिए, आंखें बंद करके आराम करें | आंखों पर ठंडे पानी के छींटें मारें |

Tip # 27 – रक्त संचार बढ़ाने के लिए बॉडी स्क्रब या लूफा पूरे शरीर पर सर्क्यूलर मूवमेंट में रगड़ें |

Tip # 28 – खाने के बीच, ज्यादा गैप न रखें | अन्यथा ब्लड शुगर कम हो जाता है | अधिक रेड मीट, चीज या शुगर खाने से भी एनर्जी कम होती है | फिट रहने के लिए क्षार युक्त फूड जैसे सब्जियां, दाल, फल और बींस आदि का सेवन करें |

Tip # 29- काम से लौटने के बाद मोबाइल आफ कर दें | जरुरत पड़ने पर ही मोबाइल ऑन करें | हमेशा मोबाइल ऑन रखने का मतलब है बेवजह परेशानियों को न्योता देना |

Tip # 30 – रोजाना ओमेगा 3 फिश ऑयल का सेवन करें | यह शरीर में सेरोटोटिन लेवल बढ़ाकर तनाव कम करता है |

Tip # 31 – दिन की शुरुआत फाइबरयुक्त भोजन से करें | नाश्ते में ब्राउन ब्रेड, सीरियल्स या म्यूजिली लें | सिर्फ 30 ग्राम फाइबरयुक्त फूड लेकर आप दिनभर उर्जा से भरपूर और तनाव से मुक्त रह सकती हैं |

Tip # 32– स्किम्ड मिल्क, 1 केला या सेब, 1 टी स्पून गेहूं का आटा और थोड़ा सा वनीला एसेंस सभी को मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड करके शेक बनाएं | इसे पीने से ताजगी मिलेगी |