
Valentine Day Kaise Manaya Jata Hai, Kaise Wish Kare, Kaise Celebrate Karte Hai. Janiye Yahan Sab Kuchh Hindi Me
वेलेंटाइन डे हर वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है | ये दिन प्रेमियों को अपने प्यार का इजहार करने का मौका देता है | दुनियां में कई लोग इस दिन पर कुछ ख़ास कर के मनाते हैं | आइये जाने की आप इस दिन को कैसे मनाये ताकि ये आप के लिए और खास हो जाए |
गुलाब के फूल के साथ व्यक्त करें
वेलेंटाइनस डे पर लाल गुलाबों के गुलदस्ते से अच्छा कोई और गिफ्ट हो ही नहीं सकता | क्यूंकि इससे ज्यादा सही तरीका नहीं है आपके प्यार को व्यक्त करने का | गुलाब के फूल कई रंगों में आते हैं पर उनका मतलब अलग होता है | गुलाबी रंग आदर दर्शाता है, केसरिया उमंग तथा पीले गुलाब दोस्ती के संकेत होते हैं | लाल गुलाब खूबसूरती एवं प्रेम व्यक्त करते हैं | पारंपरिक तौर पर लाल गुलाब जोडे एक दुसरे को देते हैं अपनी भावनाएं एक दुसरे के प्रति व्यक्त करने के लिए |
पुरानी यादें ताज़ा करें
जब आप अपने रिश्ते की शुरुआत करते हैं तो अमूमन आप का व्यवहार सबसे अच्छा होता है एवं आप अपने साथी से प्रेमपूर्वक पेश आते हैं | वेलेंटाइन डे को आप इसी दिन को याद करके भी मना सकते हैं | आप दोबारा उसी तरह अपने साथी से पेश आयें तथा अपनी पहली मुलाकात को याद करें | ख़ास कर महिलाओं को यह बहुत पसंद आता है की उनके पुरुष साथी इतनी बारीकी से पुरानी बातें याद रखते हैं | (वेलेंटाइन डे कैसे मनाएं)
प्रेमपूर्वक दिन बिताएं
वेलेंटाइनस डे को ख़ास बनाने के लिए पूरा दिन अपने साथी के साथ बिताने की योजना बनायें | इस एक दिन के लिए अपने आफिस मीटिंग्स तथा फ़ोन कॉल्स से दूर रहें ताकि आपके साथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक़्त बिता सकें | अगर आप घर पर भी रहें तो किसी तीसरे को अपने बीच ना बुलाएं | (वेलेंटाइन डे कैसे मनाएं)
कुछ मीठा दें
वेलेंटाइनस डे और भी ख़ास हो जाता है अगर आप साथी को कुछ मीठा देते हैं ख़ास कर के चॉकलेट्स | चाकलेट्स कई आकार में आते हैं | इस दिन आपने साथी को आप दिल के आकार के चाकलेट्स देकर और यादगार बनाये |
सबसे अच्छे कपड़े पहने
वेलेंटाइनस डे को और विशेष बनाने के लिए आप सबसे अच्छे कपड़े एवं श्रृंगार करें | महिलाओं को स्वयं सजना संवरना तो पसंद है ही परन्तु अगर उनके पुरुष साथी भी अपने कपड़ों पर ध्यान दें तो बहुत प्रभावित होती हैं | ना सिर्फ अच्छे कपड़े बल्कि अपने जूते एवं इतर भी अच्छे से अच्छा प्रयोग करें | एक दुसरे से सलाह कर के भी आप अपने कपड़े चुन सकते हैं अगर आप एक ही तरह का रंग पहनना चाहते हैं |
अपने हाथों से कार्ड बनाये
अगर आप अपने साथी के लिए अपने हाथों से कार्ड बनाकर दें तो इसकी महत्वता बदल जाएगी | अपने शब्दों में अपने साथी के लिए प्रेम व्यक्त करें इस कार्ड में | अगर आप लिखने के शौक़ीन हैं तो कोई छोटी सी कविता लिखें उनके लिए |
प्यार भरे पल बिताएं अपने साथी के साथ
अपने साथी के लिए समय निकालें तथा उन्हें प्यार भरे पलों से यादगार बना दें | सबसे आसान तरीका अपने साथी के साथ समय बिताने का है की आप उन्हें अपने दिनचर्या में शामिल कर लें | इस दौरान अन्य चीज़ों को परे रख दें जैसे इंटरनेट या फ़ोन पर दोस्तों के साथ चैटिंग करना |
अपने सपनो की साथी को प्रस्ताव दें
वेलेंटाइनस डे से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता अपने साथी को प्रस्ताव देने के लिए | अगर आप दोनों विवाह करने के लिए तैयार हैं तो इस दिन को खास बनाये उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव देकर | आप उन्हें लाल गुलाब या अंगूठी देकर इस दिन पर प्रस्ताव दें सकते हैं |
एक दुसरे की पसंद का ध्यान रखें
वेलेंटाइनस-डे को खास बनाने के लिए आज अपने साथी के पसंद का काम कर उनके साथ वक्त बिताएं | अगर उन्हें सिनेमा देखना पसंद है तो उनकी पसंद की मूवी या तो घर पर एकांत में दिखाएं या सिनेमा हॉल ले जाएं | अगर पुरुष साथी को खेल से ख़ास लगाव है तो उनकी ख़ुशी के लिए इस दिन आप उनके साथ मैच देखें |
Tags: Valentine Day Kaise Manaya Jata Hai, Valentine Day Kaise Manaye in Hindi, Valentine Day Kaise Wish Kare, Valentine Day Kaise Celebrate Karte Hai